फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Water filled in the lower settlements of the city, officials did not come even after calling

Bhopal: शहर की निचली बस्तियों में भरा पानी, बुलाने पर भी नहीं आए अधिकारी, कार्रवाई के लिए पार्षद देंगे धरना

Sun, 24 Jul 2022 06:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 24 Jul 2022 06:16 PM IST
सार

लगातार बारिश से पुराने भोपाल का नारियलखेड़ा क्षेत्र जलमग्न हो गया है। वार्ड 12 के प्रेमनगर समेत अनेक क्षेत्र प्रभावित हुए है। लोगों का आरोप है कि नगर निगम का जोन से लेकर वार्ड अमला बिल्कुल नदारद है। 

विज्ञापन
Bhopal: Water filled in the lower settlements of the city, officials did not come even after calling
लगातार बारिश से घरों में घुसने लगा पानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल शहर में लगातार हो रही बारिश से निचली बस्तियों में पानी भर गया है। पुराने भोपाल के नारियलखेड़ा क्षेत्र जलमग्न हो गया है। वार्ड 12 के प्रेमनगर समेत अनेक क्षेत्र प्रभावित हुए है। लोगों का आरोप है कि नगर निगम का जोन से लेकर वार्ड अमला बिल्कुल नदारद है। अधिकारियों और नवनिर्वाचित पार्षदों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उत्तर भोपाल के जोन क्रमांक 3 के वार्ड 12 के घरों में भी बारिश का पानी भर गया है। स्थानीय लोगों ने नव निर्वाचित पार्षद देवेन्द्र भार्गव का घेराव कर दिया। समस्या देखने पहुंचे पार्षद भार्गव ने निगम अधिकारियों से सम्पर्क कर मौके पर स्थितियां की जानकारी के साथ आपात स्थिति से निपटने के लिए  बुलाया। लेकिन अधिकारियों ने मौके पर पहुंचने से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि तीन-चार घंटे घरों में पानी भरा रहने से लोगों में आक्रोश है। पार्षद देवेन्द्र भार्गव ने अधिकारियों के रवैये से नाराज नजर आए। भार्गव ने ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक पार्षद पद की शपथ लेने से किया इनकार कर दिया है। जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए वार्ड 12 के पार्षद शपथ लेने से पहले धरने पर भी बैठेंगे। उत्तर भोपाल के वार्ड 12 से चुनाव जीते देवेन्द्र भार्गव सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य के साथ ही कई जिलों में भाजपा के संगठन मंत्री रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मूसलधार बारिश की वजह से भोपाल में नदी और नाले उफान पर हैं। तालाब की जीवनदायिनी कुलांसी नदी में लगातार जलस्तर बढ़ता जा रहा है। जिसकी वजह से कुलांसी नदी का पानी बोरखेड़ी, कोडिया फंदा खुर्द समेत कई गांवों में घुसा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पानी आ जाने की वजह से हाल बदतर होते जा रहे हैं। लेकिन उनकी कोई सुनने वाला है। अभी तक उपसरपंच, एडीएम आकाश श्रीवास्तव कोई भी बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे है। इसके अलावा फंदा, पिपलिया, ईंटखेड़ी गांव में कुलांसी नदी का पानी मेन रोड पर 3 फुट ऊपर बह रहा है। वहीं, एसडीएम का कहना है कि एहतियातन एसडीआरएफ की टीम को तैनात करने के निर्देश दिए है। यह टीम हर परिस्थिति में रेस्क्यू के लिए तैयार रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed