फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Two types of weather in MP, severe cold in Gwalior Shivpuri, mercury 8 degrees, mercury 18 degrees in

Weather: मध्य प्रदेश में दो प्रकार के मौसम, ग्वालियर-शिवपुरी में पारा 8 डिग्री तो कई संभागों में 18 डिग्री पार

Fri, 06 Dec 2024 11:01 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 06 Dec 2024 11:01 PM IST
सार

MP Weather: मध्य प्रदेश में दो प्रकार के मौसम देखने को मिल रहे हैं। जहां ग्वालियर शिवपुरी चंबल क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इन क्षेत्रों में पारा 8 डिग्री तक लुढ़क गया है। वहीं भोपाल, उज्जैन संभागों में 18 डिग्री पार न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। 
 

विज्ञापन
Bhopal: Two types of weather in MP, severe cold in Gwalior Shivpuri, mercury 8 degrees, mercury 18 degrees in
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में इस समय दो प्रकार के मौसम देखने को मिल रहे हैं। जहां एक तरफ ग्वालियर चंबल क्षेत्र में कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है, वहीं भोपाल, उज्जैन संभागों में न्यूनतम तापमान में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शिवपुरी ग्वालियर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया वहीं भोपाल, उज्जैन संभाग के जिलों में 18 डिग्री के पार न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। मध्य प्रदेश मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। 20 दिसंबर के बाद पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश में 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान भोपाल, उज्जैन संभागों के जिलों में काफी बढ़े और शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहा। शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से काफी अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। इंदौर, उज्जैन, रीवा संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहा। नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में सामान्य से काफी अधिक रहा। बाकी सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहा।
विज्ञापन


प्रदेश के 6 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

शहर    न्यूनतम तापमान (°C में)
शिवपुरी  8.2
ग्वालियर  8.5
छतरपुर   8.5
शहडोल   8.6
रीवा   9.2
उमरिया  9.2

पांच सबसे अधिक न्यूनतम तापमान वाले शहर
शहर (जिला) तापमान (°C में)
देवास 18.9
बड़वानी 17.8
नर्मदापुरम 17.5
सिवनी 17.2
बैतूल 17.0

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed