{"_id":"63cc1b0203a887085147ef19","slug":"bhopal-troubled-by-non-payment-of-salary-female-sweeper-commits-suicide-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: वेतन न मिलने से परेशान महिला सफाईकर्मी ने की आत्महत्या, संबंधित अधिकारियों से होगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: वेतन न मिलने से परेशान महिला सफाईकर्मी ने की आत्महत्या, संबंधित अधिकारियों से होगी पूछताछ
Sat, 21 Jan 2023 10:34 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 21 Jan 2023 10:34 PM IST
सार
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक महिला सफाईकर्मी ने आत्महत्या कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला को दो महीने से वेतन नहीं मिला था, इससे वह काफी परेशान थी। इससे आहत होकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
भोपाल के चूनाभट्टी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक सफाईकर्मी ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसे दो महीने से वेतन नहीं मिला था। वह लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचइई) विभाग के एक कार्यालय में आउट सोर्स के तहत सफाईकर्मी का काम करती थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विवेचना अधिकारी प्रधान आरक्षक दिग्विजय सिंह ने बताया कि अनिता मैना पति बाबूलाल मैना (45) दुर्गा नगर, चूनाभट्टी में रहती थी। वह पोस्ट ऑफिस में संविदा सफाईकर्मी थीं, जबकि उनके पति पीएचई विभाग में ठेकेदार के पास काम करते हैं। अनिता ने शुक्रवार सुबह फांसी लगा ली। परिजन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और शव पीएम के बाद परिजन को सौंप दिया। पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई कि अनिता और बाबूलाल के तीन लड़के और एक लड़की है। दो बेटे अलग रहते हैं और प्राइवेट काम करते हैं। जबकि एक बेटा और बेटी उनके साथ रहते हैं।
विज्ञापन
बेटी काजल ने पुलिस को बताया कि किश्त नहीं चुकाने पर गुरुवार शाम रिकवरी एजेंट घर पहुंचे थे। उन्होंने किश्त के बारे में पूछताछ की तो मां ने बताया कि दो महीने से वेतन नहीं मिला है। रिकवरी एजेंट ने कहा कि अगले महीने तक आप पुरानी और नई किश्त जमा कर देना। पुलिस को अनिता के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन के बयान के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि वेतन नहीं मिलने से दुखी होकर उन्होंने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
