{"_id":"66ffcdd196bda0d6f40e97c5","slug":"bhopal-tomorrow-the-moon-and-venus-will-come-closer-in-the-sky-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: कल आसमान में बढ़ेंगी चंद्रमा और शुक्र की नजदीकियां, जानें कब दिखेगा इस खगोलीय अद्भुत जोड़ी का नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: कल आसमान में बढ़ेंगी चंद्रमा और शुक्र की नजदीकियां, जानें कब दिखेगा इस खगोलीय अद्भुत जोड़ी का नजारा
Fri, 04 Oct 2024 04:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 04 Oct 2024 04:43 PM IST
सार
नेशनल अवार्ड प्राप्त सारिका घारू ने बताया कि शनिवार की शाम दक्षिण-पश्चिमी आकाश में सूर्य के अस्त होने के तुरंत बाद ही ये आकर्षक नजारा देखने को मिलेगा। यह नजारा बिना टेलीस्कोप के एक घंटे तक देखा जा सकेगा। चंद्रमा और शुक्र के मैग्नीट्यूड इस नजदीकी को और भी खास बनाएंगे।
विज्ञापन
जानकारी देतीं नेशनल अवार्ड प्राप्त सारिका घारू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवरात्रि की शनिवार की शाम यानी पांच अक्टूबर को दक्षिण-पश्चिमी आकाश में सूर्यास्त के तुरंत बाद एक अद्भुत खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। इस दृश्य में हंसियाकार चंद्रमा और चमकता हुआ शुक्र एक जोड़ी के रूप में दिखेंगे। नेशनल अवार्ड प्राप्त सारिका घारू ने बताया कि यह जोड़ी पांच डिग्री से कम के अंतर पर होगी, जिसे एपल्स कहा जाता है। यह नजारा बिना टेलीस्कोप के एक घंटे तक देखा जा सकेगा। चंद्रमा और शुक्र के मैग्नीट्यूड इस नजदीकी को और भी खास बनाएंगे।
विज्ञापन
नेशनल अवार्ड प्राप्त सारिका घारू ने बताया कि शनिवार की शाम दक्षिण-पश्चिमी आकाश में सूर्य के अस्त होने के तुरंत बाद ही ये आकर्षक नजारा देखने को मिलेगा। इसमें चंद्रमा और बिंदी के रूप में चमकता शुक्र जोड़ी बनाते दिखेंगे। ये नजारा स्पष्ट रूप से हर कोई देख सकता है। वीनस और मून की इस नजदीकियों को टेक्निकल रूप से एपल्स कहा जाता है।
विज्ञापन
सारिका ने बताया कि ये खगोलीय जोड़ी क्षितिज से लगभग 14 डिग्री ऊपर रहकर धीरे-धीरे नीचे आते जाएंगे। इस जोड़ी को सूर्यास्त के बाद एक घंटे से कुछ अधिक समय तक देखा जा सकेगा। इस समय हंसियाकार चंद्रमा माईनस 9.9 के मैग्नीटयूड से चमक रहा होगा। तो वीनस माईनस 4 मैग्नीटयूड से चमक रहा होगा। तो मत चूकिंए किसी खुले स्थान से इस मनोहर आकाशीय जोड़ी से साक्षात्कार करने के लिए। ध्यान रखिये ये सिंदूरी शाम को यह समीपता दिखेगी केवल सीमित समय तक ही।
विज्ञापन
