फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Three absconding accused arrested from Haryana in fraud case of Rs 1.42 crore

Bhopal: 1.42 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में फरार तीन आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, भोपाल के व्यवसायी को ठगा था

Thu, 04 Jul 2024 07:57 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 04 Jul 2024 07:57 PM IST
सार

धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने भोपाल के कारोबारी को 1.42 करोड़ रुपये से ज्यादा की चपत लगाई थी।

विज्ञापन
Bhopal: Three absconding accused arrested from Haryana in fraud case of Rs 1.42 crore
क्राइम ब्रांच ने तीन आरोपियों को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी की क्राइम ब्रांच की टीम ने धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने भोपाल के कारोबारी को 1.42 करोड़ रुपये से ज्यादा की चपत लगाई थी। क्राइम ब्रांच ने व्यवसायी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इस मामले की शिकायत राजकुमारी गुप्ता और निखिल गुप्ता निवासी संजीव नगर निशातपुरा ने की थी। शिकायत में बताया गया था कि अनावेदकगण सुमित पाल सिंह, विनय पाराशर और करोल सिंह द्वारा 1500 मीट्रिक टन डामर की सप्लाई करने के नाम पर मात्र 475 मीट्रिक टन सप्लाई की गई। शेष राशि 1 करोड़ 42 लाख 34 हजार 62 रुपये हड़प लिए गए हैं। शिकायत के आधार पर क्राइम ब्रांच ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर विवेचना में लिया था। 
विज्ञापन


लोकेशन के आधार पर आरोपी गिरफ्तार 
जांच के दौरान तकनीकी सहायता और लोकेशन के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम दिल्ली, गुड़गांव, हरियाणा के लिए रवाना हुई। पुलिस की एक टीम गुड़गांव स्थित आरोपियों के कार्यालय पहुंची, जहां एक आरोपी सुमित पाल सिंह (34) निवासी हरिनगर नई दिल्ली मिला। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल किया। अन्य फरार आरोपी विनय पाराशर (33) निवासी गुड़गांव हरियाणा और करोल सिंह निवासी हरियाणा को उसकी निशानदेही पर गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में एसआई सूरज सिंह रंधावा की टीम को लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed