फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: The falling standard of stand up comedy is worrying, actor Rajeev Verma said – there has been a declin

Bhopal: स्टैंड अप कॉमेडी का गिरता स्टैंडर्ड चिंताजनक, अभिनेता राजीव वर्मा बोल-विषयवस्तु के स्तर में आई गिरावट

Mon, 28 Apr 2025 07:27 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 28 Apr 2025 07:27 PM IST
सार

अभिनेता राजीव वर्मा ने कहा है कि वर्तमान में स्टैंड अप कॉमेडी डिजिटल माध्यमों पर प्रसारित हास्य आधारित कंटेंट युवाओं को तेजी से आकर्षित कर रहा है परन्तु, हाल के वर्षों में इस माध्यम की प्रस्तुति तथा विषयवस्तु के स्तर में गिरावट देखी गई है। 

विज्ञापन
Bhopal: The falling standard of stand up comedy is worrying, actor Rajeev Verma said – there has been a declin
अभिनेता राजीव वर्मा की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्तमान परिप्रेक्ष्य में स्टैंड अप कॉमेडी इस परंपरा की आधुनिक अभिव्यक्ति का नया रूप लेकर उभरी है। डिजिटल माध्यमों पर प्रसारित हास्य आधारित कंटेंट युवाओं को तेजी से आकर्षित कर रहा है। परन्तु, हाल के वर्षों में इस माध्यम की प्रस्तुति तथा विषयवस्तु के स्तर में गिरावट देखी गई है। यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषंगी संगठन संस्कार भारती की पत्रकार वार्ता में भिनेता और रंगकर्मी राजीव वर्मा कही।  
विज्ञापन


शॉर्टकट प्रसिद्धि' की होड़
उन्होने कहा कि यह माध्यम जहां एक ओर सशक्त सामाजिक सुधारों का उपकरण बन सकता है, वहीं दूसरी ओर यह तेजी से 'शॉर्टकट प्रसिद्धि' की होड़ में अशोभनीय भाषा, धर्म, जाति, लैंगिक असंवेदनशीलता और राष्ट्रीय मूल्यों की अवमानना का मंच बनता जा रहा है। संस्कार भारती से जुड़े हुए कलासाधक तथा कार्यकर्ताओं से यह आह्वान किया है कि वे देशभर सक्रिय, संवेदनशील एवं प्रेरणास्पद भूमिका का निर्वहन करें, जिससे हास्य विधा भारतीय मूल्यों, गरिमा और सांस्कृतिक उद्देश्य के अनुरूप विकसित हो सके। पत्रकार वार्ता में मध्य भारत प्रांत के प्रचार प्रमुख डॉ संदीप श्रीवास्तव और सह महामंत्री कृष्ण गोपाल पाठक के साथ जिला महामंत्री नीरव प्रधान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-आरोपियों को जनता को सौंपने की मांग, कड़ी सुरक्षा में पुलिस ने जुलूस निकाल कराया मेडिकल
विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक प्रतीकों का कर रहे उपहास
राजीव वर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता की आड़ में कई कलाकार जानबूझकर या अनजाने में धार्मिक प्रतीकों का उपहास, राष्ट्रनायकों की व्यंग्यात्मक आलोचना या सामाजिक प्रथाओं का मजाक उड़ाते हुए, लोकप्रियता पाने का प्रयास करते हैं। ऐसे अनेक कॉमिक सेगमेंट देखे गए हैं जहां केवल गालियों, यौन संकेतों या सांप्रदायिक टिप्पणियों के सहारे हंसी बटोरने का प्रयास किया जाता है। यह प्रवृत्ति युवा दर्शकों में संवेदनशीलता, सहिष्णुता और सांस्कृतिक सम्मान की भावना को भी क्षीण करती है। संस्कार भारती की प्रबंधकारिणी वर्तमान समय में स्टैंड अप कॉमेडी जैसे विभिन्न हास्य कला प्रस्तुतियों के गिरते हुए स्तर पर गहरी चिंता व्यक्त करती है।

यह भी पढ़ें-कांग्रेस विधायक मसूद को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी, सियासत शुरू, बीजेपी-कांग्रेस आमने सामने


नाट्यपरंपरा विश्व की प्राचीनतम और समृद्धतम परंपरा
राजीव वर्मा ने कहा कि भारत की नाट्यपरंपरा विश्व की प्राचीनतम और समृद्धतम परंपरा है, जिसकी आधारशिला भरतमुनि द्वारा रचित नाट्यशास्त्र में रखी गई है। इसमें वर्णित रस-भाव सिद्धांत भारतीय नाट्य परंपरा की आत्मा है, जो केवल मनोरंजन नहीं, अपितु 'लोकशिक्षा' और 'चित्तविनोद' का साधन है। हास्य रस को नौ रसों में भी महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है दिया गया है। यह परंपरा सामाजिक चेतना, मानवीय व्यवहार, संस्कार एवं संस्कृति का संवाहक रही है। चाहे वह संस्कृत नाटकों का सौम्य हास्य हो. संतों एवं कवियों के दोहे हों. थेरी कूट्ट. तमाशा, जात्रा, स्वांग भांड, नौटंकी आदि लोक परंपराओं की व्यंग्यपूर्ण कहानियाँ हों या समकालीन साहित्य की व्यंग्यात्मक शैली, सभी में हास्य ने जनमानस को आत्मचिंतन, संवाद और सुधार की दिशा में प्रेरित किया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed