फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: The 68th National School Sports Competition will run till January 7 in Bhopal, 1391 participants from

Bhopal: भोपाल में 7 जनवरी तक चलेगी 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता, देशभर के 1391 प्रतिभागी शामिल

Thu, 02 Jan 2025 11:28 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 02 Jan 2025 11:28 PM IST
सार

भोपाल में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने किया। यह प्रतियोगिता 7 जनवरी तक चलेगी। इसमें देशभऱ के 1391 प्रतिभागी शामिल होंगे।

विज्ञापन
Bhopal: The 68th National School Sports Competition will run till January 7 in Bhopal, 1391 participants from
प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोपाल में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को किया। यह प्रतियोगिता स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं लोक शिक्षण संचालनालय के संयुक्त तत्वाधान में 2 जनवरी से 7 जनवरी तक आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में 35 प्रदेशों के लगभग 1391 छात्र हॉकी एवं शूटिंग खेलों में भाग लेंगे। इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन

नई चुनौती के साथ आगे बढ़ना ही असली खेल
मंत्री सिंह ने प्रतिभागियों, उनके पालकों एवं प्रशिक्षकों का मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन भारत की विविधता को दर्शाता है। विभिन्न भाषाओं, संस्कृतियों, पहनावे एवं धार्मिक मान्यताओं का संगम हुआ है। सिंह ने कहा कि खेल में जीत महत्वपूर्ण है, लेकिन पराजय के बाद पूरी तैयारी और नई चुनौती के साथ आगे बढ़ना ही असली खेल भावना है। उन्होंने कहा कि विजेता को बधाई मिलनी चाहिए, लेकिन हारने वाले भी अगली बार के लिए मेहनत करें तो जीत सुनिश्चित होगी।

विज्ञापन

भोपाल को हॉकी की राजधानी कहा जाना उचित
मंत्री ने कहा कि भोपाल को हॉकी की राजधानी कहा जाना उचित होगा क्योकि यहां से कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। हॉकी ने सबसे अधिक गोल्ड मेडल दिलाने में योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुए फिट इंडिया मूवमेंट के बाद देश में खेल क्रांति आई है। ओलंपिक, वर्ल्ड गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में भारत का प्रदर्शन बेहतर हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे आयोजनों से निकलते हैं बड़े खिलाड़ी
मंत्री सिंह ने युवा प्रतिभाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि छोटे आयोजनों से बड़े खिलाड़ी निकलते हैं, जैसे हाल ही में मनु भाकर ने विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में खेल गतिविधियों, बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना का विकास किया जा रहा है। शासकीय विद्यालयों में भी खेल सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। आने वाले समय में मध्यप्रदेश खेलों के लिए एक आदर्श प्रदेश बनेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed