{"_id":"67b457dd73ffe9fb7e043a51","slug":"bhopal-tent-city-is-being-built-for-the-guests-coming-to-gi-summit-60-work-is-complete-there-will-be-five-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: GI समिट में आने वाले मेहमानों के लिए बनाई जा रही टेंट सिटी, 60% काम पूरा, रहेगी फाइव स्टार की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: GI समिट में आने वाले मेहमानों के लिए बनाई जा रही टेंट सिटी, 60% काम पूरा, रहेगी फाइव स्टार की सुविधा
Tue, 18 Feb 2025 03:23 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Tue, 18 Feb 2025 03:23 PM IST
सार
GI Summit: ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में आने वाले मेहमानों के लिए भोपाल के कलिया सोत डेम के पास 108 टेंट सिटी बन रही है। इनमें 5 स्टार होटल्स जैसी सारी सुविधाएं रहेंगी। करीब 60 से 70% काम पूरा हो गया है। 22 फरवरी के पहले इसे पूरी तरह तैयार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
टेंट सिटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल में 24 और 25 फरवरी को होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (जीआईएस) को लेकर तैयारियां जोरों पर है। मेहमानों के लिए भोपाल के कलिया सोत डेम पास 108 टेंट सिटी बन रही है। इनमें 5 स्टार होटल्स जैसी सारी सुविधाएं रहेंगी। एयर कंडिशनर से लेकर डबल बेड, लाइटिंग, वॉक के लिए बागीचा रहेगा, ताकि वे प्रकृति को करीब से जान सकेंगे। कलियासोत ग्राउंड के ठीक पीछे डैम और आसपास हरियाली का आकर्षक नजारा दिखाई देता है। टेंट सिटी को बना रहे कंपनी का दावा है कि करीब 60 से 70% काम पूरा हो गया है। 22 फरवरी के पहले इसे पूरी तरह तैयार कर दिया जाएगा। 11 फरवरी से टेंट सिटी तैयार हो रही है। राजस्थान की एक फर्म टेंट सिटी तैयार कर रही है। कंपनी के चक्रवर्ती सिंह ने बताया कि, डेढ़ सौ से ज्यादा कारीगर और मजदूर टेंट सिटी बनाने में लगे हैं। इनमें ग्राफिक्स, पार्क, टेंट आदि काम वे कर रहे हैं। कलाकार जयपुर, मुंबई और भोपाल के हैं।
होटल जैसी लग्जरी सुविधाएं मिलेंगी
टेंट सिटी में होटल जैसी लग्जरी सुविधाएं ही रहेंगी। अंदर डबल बेड, एयर कंडिशन रहेगा तो बाहर सिक्योरिटी के इंतजाम और डॉक्टरों की टीम 24 घंटे मौजूद रहेगी। 3 दिन के लिए ये टेंट सिटी बनेगी। इनमें विदेशी मेहमान ही रुकेंगे। ताकि, वे प्रकृति भरे माहौल में रहे। टेंट सिटी से समिट स्थल तक लाने ले जाने के लिए गाड़ियां मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
एमपीटी के देखरेख में बन रही टेंट सिटी
दरअसल पहले दो टेंट सिटी कलियासोत और केरवा डैम किनारे बनाने पर मंथन चल रहा था। ताकि, मेहमान प्रकृति के नजारे भी देख सकें, लेकिन बाद में पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद कॉलेज के पास कलियासोत ग्राउंड को ही तय कर लिया गया। यही पर सभी 108 टेंट की बड़ी सिटी बनाई जा रही है। मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम की देखरेख में टेंट सिटी बनकर कम्प्लीट हो रही है।
देश-विदेश के 32 हजार मेहमान आएंगे
जीआईएस में देश-विदेश से करीब 32 हजार मेहमान आएंगे। इनमें देश-विदेश के बड़े उद्योगपति जैसे- अंबानी, अडाणी, टाटा, बिरला, महिंद्रा भी शामिल हैं। इनके लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। 2 से 5 स्टार रेटिंग वाले होटलों में 1 लाख रुपए तक के रूम बुक हो चुके हैं। सदर मंजिल में भी मेहमानों को रुकवाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समिट का उद्घाटन करेंगे।