फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Successful participants honored on Civil Services Day, Chief Minister Dr. Yadav honored

Bhopal: सिविल सेवा दिवस पर हुए सफल प्रतिभागी सम्मानित, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया सम्मान

Sun, 21 Apr 2024 04:03 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 21 Apr 2024 04:03 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यूपीएससी के लिए मध्यप्रदेश से चयनित होने वाले सफल विद्यार्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक समय था जब कोचिंग के लिए विद्यार्थी दिल्ली जाते थे। 

विज्ञापन
Bhopal: Successful participants honored on Civil Services Day, Chief Minister Dr. Yadav honored
भोपाल में सीएम मोहन यादव ने यूपीएससी में चयनित विद्यार्थियों का सम्मान किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग के चयनित मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों को सिविल सेवा दिवस के अवसर पर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यूपीएससी में चयनित सफल प्रतिभागियों और उनके परिजन को बधाई और मंगलकामनाएं दीं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यूपीएससी के लिए मध्यप्रदेश से चयनित होने वाले सफल विद्यार्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक समय था जब कोचिंग के लिए विद्यार्थी दिल्ली जाते थे। अब मध्यप्रदेश में किसी भी स्थान से कहीं से भी अपनी परीक्षा की तैयारी कर विद्यार्थी चयनित हो रहे हैं, जो पारदर्शिता का भी प्रतीक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चयनित विद्यार्थियों के जीवन में उत्कर्ष तो आ ही रहा है, उनके द्वारा शासन की व्यवस्थाओं में उच्च आदर्श, विनम्रता, साहस से कार्य कर राष्ट्र के लिए योगदान देना महत्वपूर्ण है। प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह, आयुक्त एवं प्रमुख सचिव जनसंपर्क श्री संदीप यादव, सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय श्री भरत यादव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सर्वप्रथम नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आईपीएस  परीक्षा में चयनित होकर चौथी रैंक प्राप्त की थी। लेकिन उन्होंने सेवा ज्वाइन नहीं की थी क्योंकि गुलामी का दौर था। भगवान राम के शासन में सुशासन की कल्पना की गई। सम्राट विक्रमादित्य ने भी शासन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया। नियमों का पालन करवाने के लिए उन्होंने जीवन जिया। सभी के जीवन में ऐसा अवसर आता है जब हम ऐसे आदर्शों को सामने रखकर कार्य करें। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने वर्ष 1947 में सिविल सेवकों को मेटकाफ हाउस दिल्ली में संबोधित किया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज अनेक ऐसे जनप्रतिनिधि देश के लिए महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे हैं, जो कभी प्रशासनिक सेवाओं में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में शामिल हुए चयनित अभ्यर्थियों में अयान जैन, वेदिका बंसल, आयुषि बंसल, आकाश अग्रवाल, माही शर्मा, डॉ. सचिन गोयल, माधव अग्रवाल, अर्नव भंडारी, अद्वैत सिंघई, आराधना चौहान, मनीषा धारर्वे, पारमिता झालानी, संदीप रघुवंशी, जिज्ञासु अग्रवाल, क्षितिज आदित्य शर्मा, रितु यादव, पलक गोयल, दिव्या यादव, शुभम रघुवंशी, मानव जैन, साक्षी दुबे, प्रज्जवल, चौरसिया, नितिन चंद्रोल, नीरज धाकड़, सोफिया सिद्दीकी, भारती साहू, निखिल चौहान और नीरज सोनगरा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed