फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Pride Day: CM Shivraj will leave for Bhopal pride race, there will be many programs including laser sho

भोपाल गौरव दिवस: सीएम शिवराज भोपाल गौरव दौड़ को करेंगे रवाना, लेजर शो समेत कई कई कार्यक्रम होंगे

Tue, 30 May 2023 09:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 30 May 2023 09:43 PM IST
सार

समारोह का मुख्य आकर्षण 1 जून को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल, गीतकार मनोज मुतंशिर, कॉमेडियन कृष्णा-सुदेश की प्रस्तुति से होगा। 
 

विज्ञापन
Bhopal Pride Day: CM Shivraj will leave for Bhopal pride race, there will be many programs including laser sho
भोपाल की बड़ी झील (फाइल फोटो) - फोटो : MP Tourism

विस्तार

एक जून को मनाए जाने वाले भोपाल के गौरव दिवस के आयोजनों की शुरुआत बुधवार से होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वीआईपी रोड से शुरू हो रही भोपाल गौरव दौड़ को रवाना करेंगे। झीलों की नगरी भोपाल में गौरव दिवस समारोह का भव्य आयोजन होगा। चार जून तक चलने वाले समारोह में कला, संस्कृति, फूड स्टॉल और खेलों से जुड़े विभिन्न आयोजन होंगे। समारोह का मुख्य आकर्षण 1 जून को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल, गीतकार मनोज मुतंशिर, कॉमेडियन कृष्णा-सुदेश की प्रस्तुति से होगा। 
विज्ञापन


गीतकार मुंतशिर राजा भोज के इतिहास से लेकर 1 जून 1949 को भोपाल रियासत के विलीनीकरण और वर्तमान में स्वच्छता व प्राकृतिक सुंदरता से प्रसिद्धि पा रहे भोपाल की कहानी को अपने शब्दों व लेजर शो के माध्यम से सुनाएंगे। इसके बाद बॉलीवुड गायिका श्रेया घोषाल के सुरों की गूंज से भोपाल गूंज उठेगा। इस दौरान  सुप्रसिद्ध गायिका श्रेया घोषाल करीब 2 घंटे की लाइव प्रस्तुति देंगी। 
विज्ञापन


गौरव दौड़ में साढ़े चार हजार लोगों ने करवाया रजिस्ट्रेशन    
भोपाल गौरव दौड़ के लिए मंगलवार शाम तक साढ़े चार हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। यह दौड़ वीआईपी रोड स्थित राजाभोज की मूर्ति से शुरू होगी और बोट क्लब पहुंचेगी। इस दौरान 500 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी झील में वाटर कार्निवल शुरू होगा
गौरव दौड़ के समापन अवसर पर बोट क्लब पर ही बुधवार सुबह 8 बजे वॉटर कार्निवाल शुरू होगा। इसमें बड़े तालाब पर कई प्रकार के वॉटर स्पोर्ट्स की प्रतियोगिताएं होंगी, यह कार्निवल 4 मई तक जारी रहेगा। 

भोपाल फूड फेस्टिवल आज से
बिट्टन मार्केट दशहरा मैदान में पांच दिवसीय फूड फेस्टिवल का शुभारंभ बुधवार शाम 6:30 पर होगा। फूड फेस्टिवल में भोपाल के प्रसिद्ध फूड ब्रांड्स के स्टॉल लगाए जाएंगे। इस दौरान मनोहर डेयरी, जमजम सहित ऐसे 45 स्टॉल फेस्ट में लगाए जाएंगे जिनका स्वाद भोपाल से उठकर देश के अलग-अलग शहरों में पहुंचा और भोपाल की पहचान बनकर महक रहा है। इस दौरान सभी स्टॉल्स के बीच 'फूड ऑफ द डे प्रतियोगिता भी होगी। दिनभर में दर्शकों के पसंदीदा स्टॉल को पुरस्कृत किया जाएगा। 

हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम
इसके साथ ही हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। फेस्टिवल में हस्तशिल्प एवं हथकरघा के भी स्टॉल लगेंगे। साथ ही कलात्मक कार्यशालाओं में कलाकार मधुबनी पेंटिंग, लाइव स्कैच और आर्ट की डेमो क्लास में दर्शकों को अपनी कला से रुबरु कराएंगे। 


निकलेगी शोभा यात्रा
भोपाल गौरव दिवस के अवसर पर नगर निगम भोपाल की ओर से जुमेराती से विशेष शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान भोपाल शहर के सभी 85 वार्डों के सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से भोपाल गौरव दिवस के अवसर पर शहरवासियों घरों में आकर्षक रोशनी और दीये जलाकर गौरव पर्व मनाने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed