फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Police caught cattle stuffed in vehicle VHP and Bajrang Dal workers gave information

Bhopal: वाहन में ठूंस-ठूंस कर भरे गए गोवंश को पुलिस ने पकड़ा, विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दी सूचना

Sat, 11 Jan 2025 06:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 11 Jan 2025 06:58 PM IST
सार

वाहन में ठूंस-ठूंस कर गोवंश को भरा गया था। पुलिस ने विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सूचना पर गोवंश को पकड़ा। सूखी सेवनिया पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Bhopal Police caught cattle stuffed in vehicle VHP and Bajrang Dal workers gave information
गोवंश को पुलिस ने पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में सूखी सेवनिया पुलिस ने ट्रक को रोकने के बाद तलाशी ली तो उसमें अवैध तरीके से ले जाया जा रहा गोवंश मिला। ट्रक में गायों और बछड़ों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। पुलिस ने ट्रक से 36 जिंदा गोवंश और दो मृत गोवंश बरामद किया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, जबकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि गोवंश से भरा हुआ ट्रक भोपाल की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही कार्यकर्ता सूखी सेवनिया थाने पहुंचे। इसके बाद श्यामपुर जोड़ के पास से ट्रक को बरामद किया गया। ट्रक की जांच करने पर उसमें से 36 जिंदा गोवंश व दो मृत गोवंश मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से ट्रक के ड्राइवर अकबर को हिरासत में लिया है। जबकि शाहरुख नाम का गो तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ट्रक से अशोकनगर से भोपाल के बुधवारा इलाके में जा रहा था। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। चूंकि, ट्रक में गोवंश को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। इसलिए पुलिस इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed