फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   bhopal police arrested three drug peddlers charas and ganja seized mp news

Bhopal News: भोपाल में चरस-गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, ड्रग्स नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस

Thu, 19 Jan 2023 06:49 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 19 Jan 2023 06:49 PM IST
सार

भोपाल पुलिस ने बीती रात राजधानी शहर के तीन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए गांजा और चरस के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से गांजा तस्करी के जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
bhopal police arrested three drug peddlers charas and ganja seized mp news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल पुलिस ने बुधवार रात एक तस्कर को 350 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में मारपीट और अन्य धाराओं में पहले से केस दर्ज हैं। आरोपी चरस की तस्करी करने पहुंचा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर तस्करों के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुट गई है।

विज्ञापन


भोपाल पुलिस ने बीती रात राजधानी शहर के तीन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए गांजा और चरस के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रात 10 बजे सूचना मिली थी कि पुष्पा अपार्टमेंट के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं केस
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उससे पूछताछ की तो वह भागने लगा। तलाशी लेने पर उसके पास से 350 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत 35 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान गौतम नगर निवासी आकाश सोदा (26) के रूप में की गई है। आरोपी के खिलाफ गौतम नगर थाना में मारपीट के अपराध दर्ज हैं।

गांजा के साथ धराए दो तस्कर 
इधर, शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को मदर इंडिया कॉलोनी निवासी शकील (38) को गिरफ्तार किया, उसके पास से 150 ग्राम गांजा जब्त किया है। इसी तरह कोहेफिला थाना पुलिस ने बुधवार रात करीब आठ बजे सेफिया कॉलेज ग्राउंड के पास से मदर इंडिया कॉलोनी निवासी ऐजाज खान (25) को गिरफ्तार कर 224 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से गांजा तस्करी के जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed