फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Patients will now get appointment facility through phone in BMHRC, management has released the number

Bhopal: बीएमएचआरसी में मरीजों को अब फोन के जरिए मिलेगी अपॉइंटमेंट की सुविधा, प्रबंधन ने जारी किया नंबर

Tue, 18 Feb 2025 06:51 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 18 Feb 2025 06:51 PM IST
सार

BMHRC: गैस राहत मरीजों के लिए बनाए गए bmhrc अस्पताल में अब मरीजों को फोन पर डॉक्टरों का अपॉइंटमेंट मिलेगा। मरीज 1800-233-2085 पर कॉल कर किसी भी विभाग के चिकित्सक से परामर्श के लिए अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं।

विज्ञापन
Bhopal: Patients will now get appointment facility through phone in BMHRC, management has released the number
बीएमएचआरसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल स्मारक अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (BMHRC) में मरीज आयुष्मान भारत निरामयम् हेल्पलाइन 1800-233-2085 पर कॉल कर किसी भी विभाग के चिकित्सक से परामर्श के लिए अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं। अप्वाइंटमेंट लेकर आने वाले मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श में प्राथमिकता दी जाएगी और एक घंटे के भीतर डॉक्टर से मिलने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


मरीज ऐसे ले सकते हैं सुविधा लाभ
बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक, डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने बताया कि गैस पीड़ित मरीज सहित कोई भी मरीज इस हेल्पलाइन पर कॉल कर आसानी से अप्वाइंटमेंट ले सकता है। अप्वाइंटमेंट प्रक्रिया के तहत, मरीज को सबसे पहले यह बताना होगा कि वह बीएमएचआरसी में परामर्श के लिए कॉल कर रहा है। इसके बाद, हेल्पलाइन ऑपरेटर मरीज का नाम, शहर और परामर्श की जरूरत वाले विभाग की जानकारी लेकर निर्धारित तिथि एवं समय का अप्वाइंटमेंट प्रदान करेगा। अप्वाइंटमेंट की पुष्टि के लिए मरीज को एक SMS मिलेगा।  हेल्पलाइन ऑपरेटर यह जानकारी भी देगा कि किस दिन किस विभाग की ओपीडी संचालित होती है और मरीज किस डॉक्टर से मिल सकता है। अप्वाइंटमेंट बुक होने के बाद, यह जानकारी बीएमएचआरसी की आयुष्मान भारत टीम को भी प्राप्त होगी, जो इसे संबंधित विभाग से साझा करेगी।
विज्ञापन


अप्वाइंटमेंट प्रक्रिया के तहत मरीजों के लिए दिशानिर्देश
•    अस्पताल पहुंचकर पहले पर्चा बनवाना होगा।
•    अपनी मेडिकल रिकॉर्ड फाइल लेकर संबंधित ओपीडी में पहुंचना होगा।
•    ऐसे मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श में प्राथमिकता दी जाएगी और एक घंटे के भीतर डॉक्टर से मिलने की सुविधा मिलेगी।
•    प्रत्येक ओपीडी में अधिकतम 30 अप्वाइंटमेंट जारी किए जाएंगे।

 24*7 हेल्पलाइन भी संचालित
बीएमएचआरसी में मरीजों व आम लोगों की मदद के लिए एक 24*7 हेल्पलाइन नंबर 0755-2740875 भी संचालित है। मरीज या आम लोग रजिस्ट्रेशन, ओपीडी समय, डॉक्टरों की उपलब्धता, विभागों की जानकारी और अन्य सेवाओं से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। बीएमएचआरसी कर्मचारी हेल्पलाइन पर मरीजों के प्रश्नों का जवाब देने के लिए उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed