फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Youth commits suicide at Congress MLA's bungalow in Bhopal, mentions illness in suicide note

Bhopal News: भोपाल में कांग्रेस विधायक के बंगले पर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बीमारी का जिक्र

Sun, 25 Dec 2022 05:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 25 Dec 2022 05:21 PM IST
सार

तीरथ सिंह ने सुसाइड नोट में एटीएम पासवर्ड, मोबाइल नंबर के साथ कैंसर की बीमारी का जिक्र किया है। जिसमें उसने लिखा कि वह दर्द से बहुत परेशान है। पुलिस सुसाइड नोट को हैंडराइटिंग मिलान के लिए भेजा है। तीरथ चार साल से विधायक के बंगले पर रहकर पढ़ाई कर रहा था।

विज्ञापन
Bhopal News: Youth commits suicide at Congress MLA's bungalow in Bhopal, mentions illness in suicide note
भोपाल में कांग्रेस विधायक के बंगले पर युवक ने किया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में कांग्रेस विधायक के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित सरकारी आवास पर रहकर पढ़ाई कर रहे एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने माता-पिता के लिए लिखा कि मैं दर्द से परेशान हूं और जीना नहीं चाहता। युवक का कैंसर की बीमारी का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

 
श्यामला हिल्स थाना पुलिस के अनुसार तीरथ सिंह पिता श्याम सिंह डिंडौरी का रहने वाला था। वह प्रोफेसर कॉलोनी में डिंडोरी से कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह के बंगले में रहकर एमएससी की पढ़ाई कर रहा था। तीरथ को कैंसर था और उसका इलाज भी चल रहा था। शनिवार रात को तीरथ सिंह ने गमछा को पंखे से बांधकर आत्महत्या कर ली। रात को उसके साथ ही दूसरे कमरे में रहकर डिंडौरी का एक अन्य युवक जय भी एमएससी की पढ़ाई कर रहा है। उसे रात 11 बजे तीरथ कमरे में नहीं दिखा। उसने अंदर जाकर देखा तो तीरथ पंखे से लटका दिखा। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन

 
तीरथ सिंह ने सुसाइड नोट में एटीएम पासवर्ड, मोबाइल नंबर के साथ कैंसर की बीमारी का जिक्र किया है। जिसमें उसने लिखा कि वह दर्द से बहुत परेशान है। पुलिस सुसाइड नोट को हैंडराइटिंग मिलान के लिए भेजा है। तीरथ चार साल से विधायक के बंगले पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed