{"_id":"68996bbf75c846d30904b1c2","slug":"bhopal-news-young-man-dies-due-to-electric-shock-from-high-tension-line-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: बहन के घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन ने ले ली भाई की जान, सदमें में दादी की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: बहन के घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन ने ले ली भाई की जान, सदमें में दादी की भी मौत
Mon, 11 Aug 2025 09:34 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 11 Aug 2025 09:34 AM IST
सार
हादसा छत पर मोबाइल पर बात करते समय हुआ, जब वह बारिश के दौरान पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। घटना के कुछ घंटे बाद रायसेन जिले नूरगंज स्थित घर में उसकी 78 वर्षीय दादी ताराबाई ने सदमे में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल में रहकर एक सैलून में कार्य करने वाले एक युवक की हाईटेंशन लाइन से करंट लगने से मौत हो गई है। हादसा गांधी नगर स्थित बहन के घर हुआ है। युवक बहन के घर रक्षाबंधन पर्व पर राखी बंधवाने पहुंचा था। युवक की मौत की सूचना के बाद सदमें में उसकी दादी की भी मौत हो गई है। मृतक युवक रायसेन जिले के नूरगंज का रहने वाला था।
विज्ञापन
गांधी नगर थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय सुभाष सेन पुत्र रघुवीस सेन रायसेन जिले के नूरगंज का रहने वाला था। वह भोपाल में नरेला शंकरी में अपने मामा के यहां रहता था और दो साल से एक सैलून में कार्य करता था। शनिवार सुबह वह गांधी नगर स्थित अपनी बड़ी बहन के यहां राखी बंधवाने पहुंचा था, जहां बड़ी बहन निधि ने उसे राखी बांधी और कहा कि रात रुक जाओ। सुभाष शनिवार रात बहन के यहां रुक गया। रात में खाना खाने के बाद मोबाइल पर बात करने के लिए पहली मंजिल से छत पर पहुंचा ही था कि पास से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। हाईटेंशन लाइन बहन के घर के करीब से निकली है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एमपी का अब तक का सर्वाधिक 66,218 करोड़ का निर्यात,अमेरिका-यूएई समेत जानें किन देशों में हुआ सबसे ज्यादा
विज्ञापन
घटना के समय हो रही थी बारिश
मृतक के जीजा विक्की सेन ने पुलिस को बताया कि घटना के समय हल्की-हल्की बारिश हो रही थी, इसलिए अर्थिंग पूरी मिली और तेज झटके के साथ वह गिरा। इसके बाद घरवालों को धमाका सुनाई दिया तो छत पर पहुंचे तो वह अचेत पड़ा था। उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह जब सुभाष के मौत की सूचना नूरगंज में उसकी 78 वर्षीय दादी ताराबाई को मिली तो सदमें में कुछ घंटे बाद उनकी भी मौत हो गई। जीजा विक्की ने आरोप लगाया कि इस वर्ष जनवरी महीने में मेरी पत्नी निधि को भी ठीक उसी जगह करंट लगा था, इसके बाद मैंने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की थी। बिजली कंपनी के अधिकारी लाइन शिफ्टिंग के लिए राशि मांग रहे थे। कॉलोनी के लोग पैसे देने को भी तैयार थे, लेकिन लाइन की शिफ्टिंग नहीं की गई।
