फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal news: Two-day Makar Sankranti festival begins from today at MVM ground.

Bhopal: दो दिवसीय 'संक्रांति महोत्सव' का आगाज आज से, 25 फीट की ज्वाइंट काइट उड़ाएंगे गुजरात से आए पतंगबाज

Sat, 13 Jan 2024 09:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 13 Jan 2024 09:11 PM IST
सार

सूर्य को अर्घ्य देकर शुरू होगा संक्रांति महोत्सव-2024 का दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसका शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन
Bhopal news: Two-day Makar Sankranti festival begins from today at MVM ground.
मकर संक्रांति पर पतंगबाजी की रहेगी धूम - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव के अंतर्गत 'संक्रांति महोत्सव-2024' का आयोजन भोपाल के एमव्हीएम मैदान में किया जाएगा। इसका शुभारंभ 14 जनवरी को विशेष काइट फेस्टिवल के साथ होगा।

विज्ञापन


14 जनवरी को सुबह 10 बजे स्थानीय मंत्रीगण, विधायकगण, जन-प्रतिनिधि अधिकारीगण आदि सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके बाद पारिवारिक हल्दी-कुमकुम का कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें महिलाएं पारंपरिक परिधान पहनकर एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाएंगी। इसके साथ ही स्थानीय पतंगबाजों पतंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर विशेष रूप से गुजरात से आए कलाकार बड़े आकर की विशेष ज्वाइंट काइट को उड़ाएंगे। इनका आकार पांच से 25 फीट तक होगा। इनमें कार्टून, शेर एवं विभिन्न आकृतियां रहेंगी।
विज्ञापन


समारोह में आयोजित होंगे ये कार्यक्रम
कार्यक्रम में मलखम्ब का प्रदर्शन, गिद्दा, भांगड़ा औऱ लोक-नृत्य समागम होगा। युवाओं एवं छात्रों हेतु एरो मॉडलिंग, एरो नॉटिक साइंस पर प्रशिक्षण एवं लाइव एरो मॉडल बनाने का प्रदर्शन होगा। स्वरोजगार से जुड़ी महिला उद्यमी, एसएसजी महिला समूह के उत्पादों का विक्रय, स्टॉल लगाए जाएंगे। महिला चलित फ़ूड स्टाल, तिल गुड़ स्पेशल फ़ूड फेस्ट तथा स्थानीय व्यंजन भी होंगे। जिला स्तरीय पतंगबाजी प्रतियोगिता होगी। पारंपरिक तांगा चालकों द्वारा सैलानियों को घुमाया जाएगा। स्थानीय खेल जैसे सितोलिया, सांप-सीढ़ी, चौघर, पिच कुटे, गिल्ली डंडा इत्यादि को प्रदर्शनी के तौर पर रखा जाएगा। शाम को लोहड़ी का कार्यक्रम होगा, जिसमें बबोन फायर के साथ सांस्कृतिक कार्यकम का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 जनवरी को होगा समापन
15 जनवरी को मेले का समापन किया जाएगा। पतंग उड़ाने के शौकीन लोगों के लिए कार्यक्रम स्थल पर पतंग और डोर उपलब्ध रहेगी। जो पतंग उड़ाना चाहेगा उसे अवसर मिलेगा। साथ हो कुशल प्रशिक्षक भी होंगे जो पतंग उड़ाने के गुर सिखाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed