फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Threat to bomb two schools and National Forensic Lab in the capital

Bhopal News: राजधानी के दो स्कूलों और नेशनल फॉरेंसिक लैब को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के जरिए मिली सूचना

Tue, 11 Mar 2025 01:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 11 Mar 2025 01:26 PM IST
सार

मंगलवार दोपहर पौने तीन बजे स्कूल की बम से उड़ाने की बात कही गई थी। पुलिस साइबर सेल ने धमकी भरे ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है और मामले की जांच जारी है। तलाशी अभियान में कहीं पर कुछ भी नहीं मिला। 

विज्ञापन
Bhopal News: Threat to bomb two schools and National Forensic Lab in the capital
स्कूल में बम की धमकी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राजधानी को स्कूलों को निशाना बनाते हुए एक फिर से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस बार यह धमकी दो स्कूलों को ईमेल के जरिए दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई तथा बम स्क्वॉड और एफएसएल के जरिए तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी में कहीं पर कुछ भी नहीं मिला। कुछ दिन पहले पिपलानी स्थित स्कूल को तेलुगु भाषा में ई-मेल भेजकर धमकी दी गई थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार को पोदार वर्ल्ड स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर एक धमकी भरा ईमेल प्रास हुआ, जिसमें दोपहर पौने तीन बजे स्कूल की बम से उड़ाने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस, बम डिफ्यूजन टीम और डॉग स्क्रॉड मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की गहन जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। वर्तमान में ईमेल की सत्यता की जांच जारी है। इसी तरह का मेल सेकंड स्टॉप स्थित सेंट मेरी स्कूल को भी मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और बम स्कॉड टीम स्कूल पहुंची और पूरी जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन


नेशनल फॉरेंसिक लैब को भी मिली धमकी भरी सूचना
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब एक बजे नेशनल फोरेंसिक लैब को एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें लैब के बाहर विस्फोटक सामग्री पड़े होने की सूचना दी गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस बल, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक टीम ने पूरे इलाके की बारीकी से जांच की, लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। फिलहाल, इन घटनाओं में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस साइबर सेल की मदद से धमकी भरे ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...
सागौन की सिल्लियों से भरी टवेरा का वन अमले ने किया पीछा, दो वाहनों को कुचलकर खंभे से टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed