फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: There will be relief from traffic jam, these intersections of the capital will be widened

Bhopal News: ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात, राजधानी के इन चौराहों को किया जाएगा चौड़ा

Tue, 21 Nov 2023 01:24 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 21 Nov 2023 01:24 PM IST
सार

Bhopal News: कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह ने नेहरू नगर, रंगमहल, बागसेवनिया,दानिश एवं बिट्टन मार्केट चौरहों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगरनिगम एवं पीडब्ल्यूडी को प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Bhopal News: There will be relief from traffic jam, these intersections of the capital will be widened
ट्रैफिक जाम से मिलेगा निजात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के विभिन्न इलाकों में लगने वाले जाम से राजधानीवासियों को जल्द निजात मिल सकती है। कलेक्टर आशीष सिंह ने मंगलवार सुबह नेहरू नगर चौराहा,रंगमहल चौराहा,बागसेवनिया चौराहा,दानिश चौराहा एवं बिट्टन मार्केट चौराहा का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त फ़्रेंक नोबल ए,एडीएम हरेन्द्र नारायण सहित संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


आए दिन लगता है जाम
कलेक्टर सिंह ने कहा कि इन चौराहों पर आये दिन ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है जिससे उत्पन्न अव्यवस्था के चलते कई बार हादसे भी देखे गये हैं। इन समस्याओं से निजात पाने के लिये चौराहों का चौड़ीकरण किया जायेगा। उन्होंने कहा की ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने एवं जाम की समस्या से निजात पाने के लिये यह आवश्यक है। साथ ही इन चौराहों का सौंदर्यीकरण भी किया जायेगा। 
विज्ञापन


डिवाइडर और फ्री टर्न 
सिंह ने चौराहों के चौड़ीकरण में डिवाइडर एवं फ्री टर्न को सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिये जिससे ट्रैफिक का मूवमेंट व्यवस्थित रहे एवं जाम जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। इसके साथ ही चौराहों पर स्थित अवेध अतिक्रमण को भी हटाया जायेगा। कलेक्टर सिंह ने संबंधित विभगों नगर निगम एवं पीडब्ल्यूडी को चौराहों के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिये की जाने वाली प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed