फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: The middle-aged man hanged himself after killing his wife and daughter, was unemployed for two mo

Bhopal News: पत्नी-बेटी की हत्या कर फांसी पर झूला अधेड़, दो माह से चल रहा था बेरोजगार

Sun, 23 Apr 2023 02:37 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 23 Apr 2023 02:37 AM IST
सार

अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने बताया कि मृतक के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ के बाद समने आया है कि वह दो महीने से बेरोजगार था। वह नशा करता था। नशे के कारण पहले भी उसका पत्नी के साथ विवाद होता रहता था।

विज्ञापन
Bhopal News: The middle-aged man hanged himself after killing his wife and daughter, was unemployed for two mo
भोपाल में पत्नी और बेटी की हत्या कर अधेड़ ने की आत्महत्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी भोपाल में मंत्रालय के सामने स्थित झुग्गी बस्ती भीम नगर में बड़ी वीभत्स घटना सामने आई है। दो महीने से बेरोजगार एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद और आर्थिक तंगी से परेशान होकर पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जबकि दूसरे कमरे में सो रहा बेटा जिंदा बच गया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एडीसीपी जोन-2 राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि धनुलाल प्रजापति (45) पत्नी मंजू (38), खुशी (13) और बेटे के साथ मंत्रालय के सामने झुग्गी बस्ती में रहता था। वह कारपेंटर का कार्य करता था, बीते दो महीने से वह बेरोजगार था। शनिवार सुबह उसका दूसरे कमरे में सो रहा बेटा जगा तो देखा कि जिस कमरे में माता-पिता रहते हैं वह अंदर से बंद है। दोपहर तक उसने इंतजार किया,इसके बाद पड़ोसियों के साथ मिलकर दरवाजा खोला तो देखा कि पिता फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। उसकी मां मंजू और बहन खुशी की लाश कमरे में पड़ी हुई है। भदौरिया ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब पड़ताल की तो सामने आया कि धनुलाल प्रजापति ने ही अपनी पत्नी और बेटी की हत्या के बाद देर रात फांसी लगाई। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन


बेरोजगारी से था परेशान
अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने बताया कि मृतक के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ के बाद समने आया है कि वह दो महीने से बेरोजगार था। वह नशा करता था। नशे के कारण पहले भी उसका पत्नी के साथ विवाद होता रहता था। आशंका है कि बीती रात भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed