{"_id":"68c16c90c42bbb79fa095cf2","slug":"bhopal-news-speeding-bike-collides-with-cattle-b-ed-student-dies-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: फर्राटा भर रही बाइक मवेशी से टकराई, बीएड छात्र की मौत; एक अन्य हादसे में नाबालिग की भी गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: फर्राटा भर रही बाइक मवेशी से टकराई, बीएड छात्र की मौत; एक अन्य हादसे में नाबालिग की भी गई जान
Wed, 10 Sep 2025 05:49 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी
Updated Wed, 10 Sep 2025 05:49 PM IST
सार
MP News In Hindi: सड़क पर आवारा मवेशी एक बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं। कई बार ये हादसे की वजह भी बन जाते हैं। एक ऐसी ही घटना फिर घटी है, जहां फर्राटा भर रही बाइक मवेशी से टकरा गई और बीएड छात्र की मौत हो गई। जबकि अन्य सड़क हादसे में नाबालिग की भी जान चली गई।
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश में सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशी कई बार बड़े हादसे की वजह बन जाते हैं। सड़क पर उनकी मौजूदगी इंसानों के लिए भी उतनी ही घातक है,जितनी गोवंशों के लिए। मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल के खजूरी सड़क इलाके में मंगलवार रात तेज रफ्तार बाइक मवेशी से टकरा गई। हादसे में 23 वर्षीय बीएड छात्र की मौत हो गई। वहीं, सूखी सेवनिया इलाके में एक अन्य सड़क हादसे में नाबालिग की भी जान चली गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
खजूरी सड़क हादसा
पुलिस के अनुसार, ग्राम तारासेवनिया निवासी सुमित सिंह (23), पिता मुकाम सिंह बीएड का छात्र था। बीती रात वह बाइक से घर लौट रहा था। ग्राम बरखेड़ा सालम के पास अचानक उसकी बाइक मवेशी से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और सुमित को अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें- Bhopal News: औबेदुल्लागंज से गांजा तस्करी करने आए थे तस्कर, मिसरोद इलाके में नहीं गल पाई दाल, ऐसे पकड़े गए
विज्ञापन
चालक ने ब्रेक लगाना क्या बना वजह?
इधर, सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय अर्जुन, निवासी चौपड़ा गांव, बाइक से जा रहा था। उसके आगे एक स्कॉर्पियो तेज गति से चल रही थी। अचानक स्कॉर्पियो चालक ने ब्रेक लगा दिए, जिससे अर्जुन की बाइक पीछे से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें- गुना में बवाल: दिल में घुसा तीर, एक की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल, जमीन को लेकर भिड़े 300 लोग; देखें तस्वीरें