{"_id":"6442bfe1c136f573fa0123c3","slug":"bhopal-news-soil-subsidence-in-kolar-sixlane-construction-two-laborers-buried-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: कोलार सिक्सलेन निर्माण में मिट्टी धंसी, दो मजदूर दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: कोलार सिक्सलेन निर्माण में मिट्टी धंसी, दो मजदूर दबे
Fri, 21 Apr 2023 10:53 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 21 Apr 2023 10:53 PM IST
सार
कोलार सिक्सलेन सड़क पर कजलीखेड़ा के पास पुल बनाने का काम चल रहा है। इसके लिए वहां पर 12 फीट का गड्ढा खोदा गया। शुक्रवार को शाम चार बजे अचानक दो मजदूर राकेश और कैलाश फिसलकर गड्ढे में गिर गए।
विज्ञापन
भोपाल के कोलार में पुल निर्माण के दौरान दो मजदूर दब गए।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल के कोलार में गोल जोड़ से विश्रामग्रह तक सिक्सलेन निर्माण कार्य में शुक्रवार को हादसा हो गया। कजलीखेड़ा के पास पुल निर्माण की मिट्टी धंसकने से दो मजदूर दब गए। मौके पर मौजूद दूसरे मजदूरों ने उनको बाहर निकाला और पास के अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे से पहले स्थानीय विधायक का दौरा कार्यक्रम था, जिसे रद्द कर दिया गया।
बता दें कि कोलार सिक्सलेन सड़क पर कजलीखेड़ा के पास पुल बनाने का काम चल रहा है। इसके लिए वहां पर 12 फीट का गड्ढा खोदा गया। शुक्रवार को शाम चार बजे अचानक दो मजदूर राकेश और कैलाश फिसलकर गड्ढे में गिर गए। उनके ऊपर मिट्टी भी गिर गई। जिसमें दोनों दब गए। अन्य मजदूरों ने तुरंत दोनों को बाहर निकाला और पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।
बता दें हादसे से पहले विधायक रामेश्वर शर्मा सिक्सलेन मार्ग का दौरा करने वाले थे, लेकिन हादसे के बाद उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया।