{"_id":"64e776cc50770eb24d097ec4","slug":"bhopal-news-shivraj-will-unveil-metro-model-coach-on-august-26-trial-run-will-be-in-september-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: मुख्यमंत्री शिवराज 26 अगस्त को करेंगे मेट्रो मॉडल कोच का अनावरण, सितंबर में होगा ट्रायल रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: मुख्यमंत्री शिवराज 26 अगस्त को करेंगे मेट्रो मॉडल कोच का अनावरण, सितंबर में होगा ट्रायल रन
Thu, 24 Aug 2023 08:57 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 24 Aug 2023 08:57 PM IST
सार
मध्य प्रदेश मेट्रो परियोजना के ट्रायल्स सितंबर में होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 26 अगस्त को मेट्रो मॉडल कोच का अनावरण करेंगे।
विज्ञापन
मेट्रो कोच
- फोटो : Social media
विस्तार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 26 अगस्त को सुबह 9:45 बजे मेट्रो मॉडल कोच का उद्घाटन और अनावरण करेंगे। यह आयोजन स्मार्ट सिटी पार्क में होगा। मुख्यमंत्री की दी हुई टाइमलाइन के मुताबिक सितंबर में मेट्रो का ट्रायल रन होगा।
मेट्रो के मॉडल कोच की लागत पांच करोड़ रुपये है। इसका इंटीरियर बिल्कुल ही मेट्रो ट्रेन के कोच की तरह है। मुख्यमंत्री बटन दबाकर मेट्रो कोच का अनावरण करेंगे। इसके बाद वे एयरकंडीशंड मेट्रो कोच को अंदर से भी देखेंगे। मेट्रो मॉडल कोच हकीकत में मेट्रो ट्रेन का ही वास्तविक मॉडल है। मेट्रो ट्रेन इस प्रकार के तीन कोच से मिलकर बनेगी। प्रत्येक कोच की लंबाई 22 मीटर तथा चौड़ाई 2.9 मीटर होगी। इसी क्रम मे एल्सटम कंपनी ने सावली, वडोदरा से तीन कोच की मेट्रो ट्रेन इंदौर से रवाना हो चुकी है, एवं इस माह के अंत तक पहुंच जाएगी।
भोपाल एवं इंदौर मेट्रो में दोनों जगह क्रमश: लगभग 5 किमी एवं 6 किमी लम्बाई के ट्रायल रन की तैयारी पूरी हो चुकी है। जो काम रह गए हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। 15 सितंबर के आसपास मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ट्रायल रन शुरू करेंगे। भोपाल एवं इंदौर मे दिसम्बर 2026 तक चरणबद्ध तरीके से प्रथम फेज के सभी कॉरीडोर में मेट्रो रेल चलने लगेगी।
विज्ञापन
अनावरण के बाद आम लोग भी देख सकेंगे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जब इस एयरकंडीशंड मॉडल कोच का लोकार्पण करेंगे तो इसे बच्चों और आम जनों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। वे भी शहरी विकास के इस महत्वपूर्ण पड़ाव का साक्षी बनेंगे और गौरवान्वित महसूस करेंगे।