फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News Server down in Bhopal RTO giving date to the applicants next week

Bhopal News: भोपाल आरटीओ में सर्वर डाउन, आवेदकों को दे रहे अगले सप्ताह की डेट, बढ़ी परेशानी

Fri, 17 May 2024 09:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 17 May 2024 09:24 PM IST
सार

राजधानी भोपाल स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय भोपाल में सर्वर डाउन होने से आवेदकों की परेशानी बढ़ गई है। आवेदकों को अधिकारी अगले सप्ताह की तारीख पर आने के लिए कह रहे हैं।

विज्ञापन
Bhopal News Server down in Bhopal RTO giving date to the applicants next week
भोपाल आरटीओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में आरटीओ ऑफिस कोकता बाइपास में शिफ्ट होने के बाद से लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए शहर से लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसे में अगर उन्हें एक काम के लिए बार-बार चक्कर काटना पड़े तो परेशानी और बढ़ जाती है। इस समय भोपाल आरटीओ में दो सर्वर डाउन होने की वजह से आवेदकों की परेशानी बढ़ गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, करीब दो सप्ताह से सर्वर की चाल धीमी होने के कारण भोपाल के हजारों आवेदक परेशान हैं। परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस और लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कराने को लेकर आवेदकों को कई दिनों से परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


एक मई से बढ़ी लोगों की परेशानी
जानकारी के लिए बता दें कि भोपाल आरटीओ में एक मई से लगातार सर्वर डाउन चल रहा है, जिसके चलते लोगों को चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इसके बाद भी इस व्यवस्था पर कोई सुधार की संभावना नहीं दिख रही है। आरटीओ के अधिकारियों का कहना है कि सोमवार से व्यवस्था में सुधार हो जाएगा। दरअसल, यहां सारथी परिवहन पोर्टल के अपग्रेडेशन का किया जा रहा है। इस कारण शुक्रवार को भी ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े काम नहीं हुए। इसके पहले गुरुवार को भी लाइसेंस नहीं बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी आरटीओ रितेश तिवारी का कहना है कि सर्वर डाउन होने की वजह से आवेदक परेशान हुए हैं। हम आवेदकों की परेशानी कम करने उन्हें मैसेज में जानकारी दे रहे हैं। दफ्तर में भी इसकी सूचना भी चस्पा की गई। वहीं, आवेदकों का कहना है कि जब परिवहन विभाग में सारे काम ऑनलाइन हैं तो इस तरह सर्वर बार-बार खराब होना गलत है। शासन-प्रशासन को इस मामले में गंभीरता से काम करना चाहिए, ताकि आम जनता के काम प्रभावित न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed