फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News Problems of patients increased due to three days leave

Bhopal: तीन दिन की छुट्टी से मरीजों की बढ़ी परेशानी, इन सरकारी अस्पतालों में रोजाना आते हैं करीब आठ हजार मरीज

Wed, 10 Apr 2024 07:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 10 Apr 2024 07:51 PM IST
सार

तीन दिन की सरकारी छुट्टी से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। राजधानी भोपाल के चार बड़े सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में रोजाना करीब आठ हजार मरीज पहुंचते हैं।

विज्ञापन
Bhopal News Problems of patients increased due to three days leave
मरीज परेशान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारों के मौसम में तीन दिन की लगातार सरकारी छुट्टी होने से सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। सीरियस मरीजों को केवल इमरजेंसी में सामान्य इलाज किया जा रहा है। अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को बगैर इलाज वापस लौटना पड़ रहा है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की राजधानी के चार बड़े अस्पताल हमीदिया एम्स जयप्रकाश जिला चिकित्सालय (जेपी) और कैलाश नाथ काटजू अस्पताल की ओपीडी में हर दिन आठ हजार के करीब मरीज इलाज करने पहुंचते हैं। अब ऐसे में इन मरीजों की परेशानी बढ़ती जा रही है। दरअसल, रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को ओपीडी चालू थी। इसके बाद मंगलवार को गुड़ी पड़वा बुधवार को चैटीचांद और गुरुवार को ईद की छुट्टी है। इस वजह से अस्पताल की ओपीडी बंद है। हालांकि, जिला अस्पताल जेपी के अधीक्षक डॉ. राकेश श्रीवास्तव का कहना है कि बुधवार को दो घंटे के लिए ओपीडी चालू की गई थी। लेकिन मरीजों को जानकारी नहीं होने की वजह से संख्या काफी कम पहुंची।
विज्ञापन


आयुष जूनियर डॉक्टरों के सहारे जेपी का इमरजेंसी
राजधानी भोपाल का मॉडल अस्पताल कहा जाने वाला जेपी में चिकित्सकों की कमी पूरी नहीं हो पा रही। जहां तीन दिन की छुट्टी होने के कारण ओपीडी बंद है। ऐसे में इमरजेंसी सेवा चालू है, लेकिन यहां की इमरजेंसी भी आयुष जूनियर डॉक्टरों के सहारे चल रही है। इमरजेंसी में सीनियर डॉक्टर नहीं पहुंच रहे। जानकारी के लिए बता दें कि आयुर्वेद, होमियोपैथी और नेचुरोपैथी की पढ़ाई करने वाले जूनियर डॉक्टर जेपी अस्पताल में प्रैक्टिस करने के लिए आते हैं और अस्पताल प्रबंधंन इन डॉक्टरों को इमरजेंसी में ड्यूटी करवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों की ओपीडी

  • एम्स अस्पताल भोपाल- 50000 

  • हमीदिया हॉस्पिटल- 2000 

  • जेपी अस्पताल भोपाल- 1500 

  • काटजू हॉस्पिटल भोपाल-  500


इनका कहना है...
अस्पताल में तीन दिन सरकारी छुट्टी होने की वजह से ओपीडी बंद है। बुधवार को हमने दो घंटे के लिए ओपीडी चालू किया था, काफी मरीजों का इलाज किया गया। अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा चालू है और सभी डॉक्टर भी अपने ड्यूटी में पहुंच रहे हैं। जूनियर डॉक्टर केवल उनकी सहायता के लिए रहते हैं।

डॉ. राकेश श्रीवास्तव, अधीक्षक, जेपी अस्पताल भोपाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed