फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Preparations for Census-2027 intensify, two-day training in Bhopal, instructions to complete the

Bhopal News: जनगणना-2027 की तैयारी तेज, भोपाल में दो दिन की ट्रेनिंग, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश

Thu, 19 Feb 2026 06:31 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 19 Feb 2026 06:31 PM IST
सार

भोपाल में जनगणना-2027 को लेकर दो दिन की ट्रेनिंग बैठक हुई। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। पहला चरण मई 2026 में और दूसरा चरण फरवरी 2027 से शुरू होगा। अधिकारियों को समय-सीमा में तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
Bhopal News: Preparations for Census-2027 intensify, two-day training in Bhopal, instructions to complete the
जनगणना पर मंथन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय में जिला जनगणना समन्वय समिति की दो दिवसीय ट्रेनिंग सह बैठक आयोजित की गई। बैठक में तय किया गया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल मोड में की जाएगी और सभी काम तय समय-सीमा में पूरे होंगे।बैठक में अपर कलेक्टर, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। जनगणना कार्य निदेशालय के संयुक्त संचालक नमित यादव और सहायक संचालक ऐन्सी रेजी ने पहले चरण के मकान सूचीकरण (1 मई से 30 मई 2026) की प्रक्रिया पर प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन


दो चरणों में होगी जनगणना
पहला चरण: 1 से 30 मई 2026 - मकान सूचीकरण और मकानों की गणना
दूसरा चरण: फरवरी 2027 से - जनसंख्या गणना


यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश विधानसभा में आज पानी और आबकारी नीति पर तीखी बहस के आसार
विज्ञापन


पहली बार पूरी तरह डिजिटल व्यवस्था
जनगणना-2027 देश की 16वीं और आजादी के बाद 8वीं जनगणना होगी। इस बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी। नागरिकों को पहली बार स्व-गणना (सेल्फ एन्युमरेशन) का विकल्प भी मिलेगा। डाटा मोबाइल एप और वेब पोर्टल के जरिए भरा जाएगा। मकान सूचीकरण के दौरान भवन उपयोग सहित 33 बिंदुओं पर जानकारी दर्ज की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मानव संसाधन, मकान सूचीकरण ब्लॉक (HLB) और टीमों का गठन समय पर कर उनका प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जनगणना का काम गुणवत्ता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाए, ताकि जिले के सटीक आंकड़े सामने आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-थाली बजाकर विधानसभा में विरोध,सिंघार बोले-सरकार विकास के नाम पर सिर्फ ख्याली पुलाव परोस रही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed