फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Message of peace conveyed through posters during the Muharram procession; conflicts in Pahalgam,

Bhopal News: मुहर्रम जुलूस में पोस्टरों से दिया शांति का संदेश, पहलगाम, मणिपुर और ईरान संघर्ष का भी जिक्र

Fri, 26 Jun 2026 07:26 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 26 Jun 2026 07:26 PM IST
सार

भोपाल में मुहर्रम के मातमी जुलूसों के दौरान करबला की शहादत के संदेश के साथ पहलगाम, मणिपुर, फिलिस्तीन और ईरान संघर्ष का उल्लेख करने वाले पोस्टर चर्चा में रहे। कुछ युवाओं ने अयातुल्ला अली खामेनेई की तस्वीर वाली टी-शर्ट भी पहनी। पोस्टरों में आतंकवाद के खिलाफ और विश्व शांति के समर्थन का संदेश दिया गया।

विज्ञापन
Bhopal News: Message of peace conveyed through posters during the Muharram procession; conflicts in Pahalgam,
मुहर्रम के अवसर पर निकले मातमी जुलूस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में शुक्रवार को मुहर्रम के अवसर पर निकले मातमी जुलूसों में जहां करबला की शहादत को याद किया गया, वहीं कुछ पोस्टर और टी-शर्ट भी चर्चा का केंद्र बने। जुलूस में शामिल कुछ युवाओं ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहन रखी थी। इसके अलावा कई लोगों के हाथों में ऐसे पोस्टर भी दिखाई दिए, जिनमें पहलगाम, मणिपुर, फिलिस्तीन और ईरान से जुड़े घटनाक्रमों का उल्लेख करते हुए आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ संदेश दिया गया था। पोस्टरों पर करबला जुल्म के खिलाफ आवाज और दुनिया में कहीं भी आतंकवाद, हर जगह शांति के लिए खतरा है जैसे संदेश लिखे थे। आयोजकों और अकीदतमंदों ने इन्हें करबला की कुर्बानी और अन्याय के विरोध के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन

सुबह से निकले मातमी जुलूस
फतेहगढ़, इमामी गेट, हमीदिया रोड, करोंद और पुराने शहर के अन्य इलाकों से सुबह से ही ताजिए, अलम, बुर्राक और धार्मिक परचमों के साथ जुलूस निकले। विभिन्न अंजुमनों के जुलूस इमामी गेट पर एकत्र हुए, जहां सामूहिक मातम और तकरीरें हुईं। इसके बाद सभी जुलूस करबला की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंगे पैर चले अकीदतमंद, लोगों ने की सेवा
 गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में अकीदतमंद नंगे पैर अलम लेकर जुलूस में शामिल हुए। पूरे रास्ते "या हुसैन" की सदाओं के बीच मातम किया गया। रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने सेवा भाव से नंगे पैर चल रहे श्रद्धालुओं के पैरों पर पानी डालकर उन्हें राहत पहुंचाई। जुलूस के दौरान प्रमुख चौराहों पर उलेमा ने करबला की शहादत, हजरत इमाम हुसैन के संघर्ष और इंसानियत, न्याय तथा जुल्म के खिलाफ खड़े होने के संदेश पर तकरीरें कीं। वक्ताओं ने कहा कि करबला का संदेश किसी एक दौर तक सीमित नहीं, बल्कि हर समय अन्याय के विरोध और मानवता की रक्षा की प्रेरणा देता है।

यह भी पढें-मानसून की रफ्तार तेज, अगले 48 घंटे अहम, 45 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट


सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मुहर्रम जुलूसों को देखते हुए पुराने शहर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई। भारत टॉकीज, नादरा बस स्टैंड, रॉयल मार्केट, शाहजहांनाबाद, कोहेफिजा तिराहा और करबला क्षेत्र सहित कई संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। ट्रैफिक पुलिस ने कई मार्गों पर डायवर्जन लागू कर वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से निकाला। फतेहगढ़ क्षेत्र में जुलूस के दौरान एक एंबुलेंस के फंसने पर पुलिस और स्वयंसेवकों ने तुरंत रास्ता खाली कराया, जिसके बाद एंबुलेंस को सुरक्षित आगे रवाना किया गया।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed