{"_id":"65687859f928ca88b00bc2e5","slug":"bhopal-news-mbbs-students-going-to-have-tea-late-at-night-were-hit-by-a-trolley-one-died-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: देर रात चाय पीने जा रहीं MBBS छात्राओं को ट्राले ने मारी टक्कर; एक की मौत, दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: देर रात चाय पीने जा रहीं MBBS छात्राओं को ट्राले ने मारी टक्कर; एक की मौत, दो गंभीर घायल
Thu, 30 Nov 2023 05:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Thu, 30 Nov 2023 05:26 PM IST
सार
Bhopal Hindi News: भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एमबीबीएस स्टूडेंट्स हादसे का शिकार हो गईं, जिसमें एक छात्रा की मौत हो गई। सभी जीएमसी की छात्राएं हैं और छात्रावास में रहती हैं। घटना रात 12 के आसपास की है।
विज्ञापन
ट्राले ने छात्राओं की मारी टक्कर
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के भोपाल में तेज रफ्तार ट्राले ने बुधवार रात स्कूटी सवार तीन छात्राओं को टक्कर मार दी। इनमें से एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। ट्राला चलाने वाला ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। यह घटना शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृत युवती गुंजा (21) पुत्री लोकेंद्र तरनकर मूलत: बैतूल जिले की रहने वाली थी। वह भोपाल के ही गांधी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही थी। वह अपनी साथी छात्राओं के साथ गांधी नगर के रंगला पंजाब ढाबा पर चाय पीने गई थी। वहां से वापस लौटते समय यह हादसा हो गया, जिसमें उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गांधी नगर थाने के एसआइ आरबी शर्मा ने बताया कि रात करीब 12 बजे तीनों स्टूडेंट्स चाय पीने के बाद वहां से हॉस्टल वापस लौट रही थीं। ढाबे से निकलकर तीनों जैसे ही स्कूटी से मख्य मार्ग पर आईं, तभी सूखीसेवनिया की तरफ से मुबारकपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्राले ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्राले का ड्राइवर ट्राला मौके पर छोड़कर फरार हो गया। उसे जब्त कर लिया गया है। वहीं, आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
शर्मा ने बताया कि हादसे में तीनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। उन्हें एंबुलेंस से उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टर ने चेक करने के बाद गुंजा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, छवि और रितिका की हालत भी गंभीर है। उनका इलाज किया जा रहा है।
