फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Islamic New Year begins with Muharram

Bhopal News: मुहर्रम के साथ इस्लामी नए साल की शुरुआत, सोमवार को होगा पहला दिन, ताजिया रखे जाएंगे

Sun, 07 Jul 2024 02:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 07 Jul 2024 02:47 PM IST
सार

ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष डॉ ओसाफ शाहमिरी खुर्रम ने बताया कि शहर के दर्जनों इमामबाड़ों में सैंकड़ों ताजिया, बुर्राक और अखाड़े रखे जाएंगे। अकीदतमंद इन दस दिनों में मस्जिदों और घरों में कुरआन की तिलावत, दुरूद, फातेहा से इमाम हुसैन और करबला के शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।

विज्ञापन
Bhopal News: Islamic New Year begins with Muharram
इस्लामी नए साल की शुरुआत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्बला के शहीदों को याद किए जाने वाले दस दिन के पर्व मुहर्रम के साथ इस्लामी नए साल 1446 हिजरी की शुरुआत सोमवार से होगी। शनिवार शाम को आसमान में चांद दिखाई न देने से शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने इसका ऐलान किया है। इसके साथ ही सोमवार को मुहर्रम की पहली तारीख होगी। 10 मुहर्रम को योम ए आशूरा से पहले इमामबाड़ों में ताजिया और बुर्राक रखे जाएंगे, जिनका विसर्जन मुहर्रम के आखिरी दिन होगा।

विज्ञापन


ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष डॉ ओसाफ शाहमिरी खुर्रम ने बताया कि शहर के दर्जनों इमामबाड़ों में सैंकड़ों ताजिया, बुर्राक और अखाड़े रखे जाएंगे। अकीदतमंद इन दस दिनों में मस्जिदों और घरों में कुरआन की तिलावत, दुरूद, फातेहा से इमाम हुसैन और करबला के शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। डॉ खुर्रम ने बताया कि योम ए आशूरा के दिन शहर में ताजियों जा जुलूस निकाला जाएगा और उन्हें विसर्जित किया जाएगा।
विज्ञापन


शिया समुदाय करेगा मजलिस
शहर में शिया समुदाय द्वारा मुहर्रम के दस दिनों तक कई स्थानों पर मजलिस आयोजित करेगा। इस दौरान हजरत इमाम हुसैन की जीवनी पर बयान किया जाएगा। समुदाय द्वारा खंदक का मातम भी किया जाता है। जिसमें दहकते अंगारों से गुजर कर मातम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोहरा समाज का कारोबार बंद
दाऊदी बोहरा समुदाय ने रविवार से मुहर्रम पर्व मनाना शुरू कर दिया है। शहर के कई जमातखानों में मजहबी तकरीरें शुरू हो गई हैं। दस दिनों तक चलने वाली इन मजलिसों के चलते बोहरा समुदाय अपना काम पूरी तरह बंद रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed