फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Installment deducted from army soldier's account without taking car loan, FIR registered against

Bhopal News: कार लोन लिए बगैर सेना के जवान के खाते से कटी किश्त, एजेंट पर एफआईआर दर्ज

Mon, 27 May 2024 09:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 27 May 2024 09:29 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार सुनील कुमार सेना में नौकरी करते हैं। करीब दो साल पहले वह होशंगाबाद रोड पर रहते थे। उन्हें कार खरीदने के लिए बैंक लोन की जरूरत थी। इस दौरान उनकी मुलाकात अमर सिंह से हुई। अमर सिंह कोहेफिजा स्थित एक निजी फायनेंस कंपनी में एजेंट का काम करता है।

विज्ञापन
Bhopal News: Installment deducted from army soldier's account without taking car loan, FIR registered against
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार लोन लिए बगैर सेना के एक जवान के खाते से किश्त कटने का अनूठा मामला सामने आया है। भोपाल के कोहेफिजा थाने में इस मामले में फाइनेंस एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। फरियादी ने कार खरीदने के लिए आरोपी एजेंट को दस्तावेज दिए थे, लेकिन भोपाल से स्थानांतरण होने के कारण कार नहीं खरीदी थी। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सुनील कुमार सेना में नौकरी करते हैं। करीब दो साल पहले वह होशंगाबाद रोड पर रहते थे। उन्हें कार खरीदने के लिए बैंक लोन की जरूरत थी। इस दौरान उनकी मुलाकात अमर सिंह से हुई। अमर सिंह कोहेफिजा स्थित एक निजी फायनेंस कंपनी में एजेंट का काम करता है। अमर सिंह ने लोन दिलाने का वायदा करते हुए सुनील के सारे जरूरी दस्तावेज ले लिए। कुछ समय बाद कंपनी ने करीब चार लाख रुपये का लोन भी स्वीकृत कर दिया, लेकिन इसी बीच सुनील कुमार की पोस्टिंग अयोध्या में हो गई, जिसके कारण वह कार नहीं खरीद पाए। पिछले दिनों सुनील कुमार के एकाउंट से कार की किश्त के रूप में रुपये कट गए। उन्होंने यह बात अमर सिंह को बताई तो उसने खाते में पैसा नहीं रखने की सलाह दी। ठगी का एहसास होने पर सुनील कुमार ने कोहेफिजा थाने जाकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद एजेंट अमर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी एजेंट की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed