फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Health minister surrounded by striking contract workers in Jaypee Hospital, 8 sent to jail

MP News: JP अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री को संविदा कर्मियों ने घेरा, पुलिस रस्सी बांध थाने लाई, 8 को भेजा जेल

Sat, 24 Dec 2022 11:28 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 24 Dec 2022 11:28 PM IST
सार

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी शनिवार को अस्पताल के निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां पर संविदा कर्मचारी नियमितीकरण और वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने मंत्री की कार को घेर लिया और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संविदा कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री को घेर लिया। मंत्री को सुरक्षा कर्मियों ने  दूसरी कार में बैठा कर निकाला।

विज्ञापन
Bhopal News: Health minister surrounded by striking contract workers in Jaypee Hospital, 8 sent to jail
संविदा कर्मियों को पुलिस रस्सी से बांधकर थाने ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के जय प्रकाश जिला अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी को हड़ताल कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने घेर लिया। मंत्री को पुलिस ने दूसरी कार में बैठा कर निकाला। पुलिस ने हड़ताल कर रहे संविदा कर्मियों को हिरासत में लिया। पुलिस रस्सी से बांधकर स्वास्थ्य कर्मियों को थाने ले गई। इसमें से 8 को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

 
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी शनिवार को अस्पताल के निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां पर संविदा कर्मचारी नियमितीकरण और वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने मंत्री की कार को घेर लिया और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संविदा कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री को घेर लिया। मंत्री को सुरक्षा कर्मियों ने  दूसरी कार में बैठा कर निकाला। इसके बाद पुलिस ने हड़ताली कर्मचारियों को अस्पताल से हिरासत में ले लिया। इनमें से 8 कर्मचारियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

 
मंत्री ने अस्पताल का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को कहा कि ऑक्सीजन पीएसए प्लांट, ऑक्सीजन सप्लाई, आइसोलेशन वार्ड, ऑक्सीजन सपोर्टेड, आईसीयू बेड सहित सभी व्यवस्थाओं को फंक्शनल रखें। विदेशों में बढ़ते कोरोना प्रकरणों के दृष्टिगत केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में सभी अस्पतालों में 27 दिसंबर को मॉकड्रिल होगा। अस्पताल अधीक्षक, सिविल सर्जन और अन्य अधिकारी चेक लिस्ट बना कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में कोविड-19 की चुनौती का हमने सफलतापूर्वक सामना किया है। व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कर हम पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। प्रदेश के सभी अस्पतालों में कोविड-19 उपचार को लेकर की गई व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है। व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाये रखने के लिये 27 दिसंबर को होने वाले मॉकड्रिल में सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा भी होगी।

 
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड, ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड, आईसीयू वार्ड, ऑक्सीजन पीएसए प्लांट सहित सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है। देश और प्रदेश में कोविड को लेकर स्थिति सामान्य है। प्रिकॉशन के तौर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर सेनेटाइजर अथवा साबुन से हाथ धोना और घर से बाहर जाने पर मास्क अवश्य लगायें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed