फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Four people of Bhopal died due to drowning

Bhopal News: डूबने से भोपाल के चार लोगों की मौत, दो हलाली डैम में, एक बड़े तालाब में और एक केरवा डैम में डूबा

Sun, 18 May 2025 10:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 18 May 2025 10:12 PM IST
सार

रविवार को भोपाल और विदिशा में तीन अलग-अलग घटनाओं में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। हलाली डैम में दो दोस्त, बड़ा तालाब में एक व्यवसायी और केरवा डैम में एक छात्र डूबा। सभी को तैरना नहीं आता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Bhopal News: Four people of Bhopal died due to drowning
भोपाल में डूबने से चार की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के चार लोगों की रविवार को तीन अलग अलग हादसों में डूबने से मौत हो गई। ये हादसे विदिशा के हलाली डैम, भोपाल के बड़ा तालाब और केरवा डैम में हुए। भोपाल के दो युवक रविवार को पिकनिक मनाने हलाली डैम पहुंचे थे। खाना खाने के बाद बर्तन धोते समय एक युवक का पैर फिसला और वह डूबने लगा। बचाने के लिए दोस्त भी डैम में कूदा, लेकिन दोनों की मौत हो गई। घटना स्थल विदिशा जिले के अंतर्गत आता है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


विदिशा जिले के करारिया थाना प्रभारी जमील काजी के अनुसार भोपाल निवासी 23 वर्षीय फिरोज खान और 33 वर्षीय शहजाद खान रविवार को पिकनिक मनाने हलाली डैम आए थे। दोनों हलाली डेम के नहर वाले क्षेत्र में पिकनिक मनाने और वहीं पर खाना खाया। खाना खाने के बाद शहजाद नहर के किनारे खड़ा होकर बर्तर धो रहा था, तभी पैर फिसलने वे वह नहर में गिर गया। तैरना नहीं आने के कारण वह डूबने लगा तो दोस्त फिरोज ने दौड़ लगाते हुए मौके पर पहुंचा और नहर में छलांग लगा दी। फिरोज न तो दोस्त को बचा पाया और न ही खुद बच सका। दोनों की डूबने से मौत हो गई है।
विज्ञापन


गहरा पानी होने से एसडीईआरएफ लगाई
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना स्थल पर गहरा पानी होने के कारण एसडीईआरएफ के प्रशिक्षित गोताखोरों को बुलाया गया। देर शाम तक चले तलाशी अभियान के बाद दोनों के शव पानी से निकाल लिए गए। शवों को विदिशा जिला चिकित्सालय में रखा गया है। सोमवार को परिजनों की मौजूदगी में दोनों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। टीआई ने बताया कि शहजाद एक फर्नीचर की दुकान में नौकरी करता था, जबकि फिरोज रेत मशीन की दुकान पर काम करता है। दोनों सामान्य परिवार के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- विधायक आरिफ मसूद ने हनुमान मंदिर में कराया सद्बुद्धि यज्ञ, BJP नेताओं द्वारा सेना पर टिप्पणी का विरोध


पत्नी के मना करने के बाद भी बड़े तालाब में उतरे व्यवसायी की मौत
रविवार सुबह बड़े तालाब में शीतलदास की बगिया के पास एक अधेड़ उम्र के व्यवसायी की डूबने से मौत हो गई। रविवार सुबह वे पत्नी के साथ बड़े तालाब घूमने पहुचे थे। उन्हें तैरना नहीं आता, लेकिन कुछ महीने से वे तैराकी सीख रहे थे। पत्नी के मना करने के बावजूद बड़े तालाब में तैरने के लिए उतर गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। श्यामला हिल्स पुलिस के अनुसार 51 वर्षीय राजेश जैन ग्रीन पार्क कॉलोनी डीआईजी बंगला में रहते थे और बैरसिया रोड पर उनकी बाइक और ऑटो पार्ट्स की दुकान है। वे एक सर्विस स्टेशन भी संचालित करते हैं। 

ये भी पढ़ें- भोपाल में 8000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ अनोखा विरोध, पर्यावरण प्रेमियों ने पेड़ों को बांधे रक्षा सूत्र

दोस्तों की आंखों के सामने केरवा में डूब गया युवक, नहीं आता था तैरना
उधर, केरवा डैम में एक आईटीआई छात्र की डूबने से मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ घूमने गया था और केरवा डैम के पानी में कूद गया, तैरना नहीं आने के कारण वह एक गहरे गड्ढे में फंस गया और दोस्तों के सामने ही डूब गया। रातीबड़ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अयोध्या नगर निवासी अमन विश्वकर्मा अपने दोस्तों के साथ केरवा डैम घूमने गया था। अमन और उसके किसी भी दोस्त को तैरना नहीं आता था। अमन ने डैम में पानी भरा देखा तो नहाने के लिए छलांग लगाने लगा। दोस्तों ने मना किया कि तैरना नहीं आता मत कूदो, लेकिन वह नहीं माना। देखते ही देखते ही उसने पानी में छलांग लगा दी और कुछ ही मिनटों बाद वह डूब गया। अमन के पिता मंडीदीप स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। गोताखोरों ने निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस उसके दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed