फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Former BJP MLA Ramesh Sharma (Guttu Bhaiya) died of heart attack

Bhopal News: भाजपा से पूर्व विधायक रमेश शर्मा (गुट्टू भैया) का हार्ट अटैक से निधन

Thu, 11 May 2023 10:14 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 11 May 2023 10:14 AM IST
सार

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गुट्टू भैया भाजपा के आधार स्तंभ थे। वो समाजसेवी थे। सीएम शिवराज ने कहा कि राजकीय सम्मान से गुट्टू भैया का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
Bhopal News: Former BJP MLA Ramesh Sharma (Guttu Bhaiya) died of heart attack
रमेश शर्मा (गुट्टू भैया) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के कद्दावर नेता और उत्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे रमेश शर्मा (गुट्टू भैया) का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। पूर्व विधायक बुधवार-गुरुवार की रात दो बजे एक शादी समारोह से लौटे थे। इसे बाद उनको बेचैनी और सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद उनका निधन हो गया।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रमेश शर्मा गुट्टू भैया के निवास पहुंचे। उन्होंने पार्थिव शरीर के दर्शन कर श्रद्धांजलि दी। सीएम ने परिवार के सदस्यों को भी सांत्वना दी। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, महापौर अलोक शर्मा ने भी श्रद्धांजलि दी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गुट्टू भैया भाजपा के आधार स्तंभ थे। वो समाजसेवी थे। सीएम शिवराज ने कहा कि राजकीय सम्मान से गुट्टू भैया का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

 
रमेश शर्मा गुट्टू भैया ने 1993 में उत्तर विधानसभा चुनाव जीता था। वह हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष भी रहे। हाल ही में पार्टी के नाराज नेताओं को साधने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भोपाल के दिग्गज नेताओं के साथ बैठक की थी। इस बैठक के बाद रमेश शर्मा गुट्टू भैया चर्चा में आ गए थे। उन्होंने बयान दिया था कि  चुनाव आते ही पार्टी को कार्यकर्ताओं की याद आती है। उन्होंने कहा कि बिना मतलब के बेटा भी बाप को नहीं पूछता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed