फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Electricity outsourced employees sacked, official said – strike will continue

Bhopal News: कंपनी ने बिजली आउटसोर्स कर्मचारी बर्खास्त किए, पदाधिकारी बोले- हड़ताल जारी रहेगी

Wed, 25 Jan 2023 10:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 25 Jan 2023 10:22 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे आउटसोर्सिंग बिजली कर्मचारियों को कंपनी की तरफ से अलग-अलग लेटर जारी कर बर्खास्त किया जा रहा है। यह कर्मचारी नियमितीकरण, संविलियन समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। कर्मचारियों के हड़ताल के चलते मध्यप्रदेश में बिजली आपूर्ति की व्यव्स्था चरमरा गई है।

विज्ञापन
Bhopal News: Electricity outsourced employees sacked, official said – strike will continue
बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे आउटसोर्स बिजली कर्मचारियों को कंपनी बर्खास्त करने के लेटर जारी कर रही है। इसको लेकर हड़ताल कर रहे संगठन ने हड़ताल जारी रखने की बात कही हैं।
विज्ञापन

 
मध्यप्रदेश में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे आउटसोर्सिंग बिजली कर्मचारियों को कंपनी की तरफ से अलग-अलग लेटर जारी कर बर्खास्त किया जा रहा है। यह कर्मचारी नियमितीकरण, संविलियन समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। कर्मचारियों के हड़ताल के चलते मध्यप्रदेश में बिजली आपूर्ति की व्यव्स्था चरमरा गई है। इसके चलते अब कंपनी ने इन कर्मचारियों को बर्खास्त कर रही है। इस बीच हड़ताल कर रहे संगठनों की तरफ से कहा गया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय महापर्व है। इसलिए संघ अपने सभी आंदोलनकारी संगठन प्रमुखों एवं सदस्यों सहित गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कर शांति पूर्व घर जाएगें। इसके बाद 27 जनवरी से पुन: अपने धरनास्थल पर उपस्थित होकर आंदोलन को निरंत जारी रखेंगे।
विज्ञापन

 
यह है कर्मचारियों की मांगे
हड़ताली में संविदा और आउटसोर्स कर्मचारी शामिल है। इसको नियमित कर्मचारी संगठन ने भी अपना समर्थन दिया है। हड़ताली कर्मचारियों की मांग संविदा नियमितीकरण, आउट सोर्स का संविलियन और वेतन वृद्धि, ओपीएस सभी वर्गों की वेतन विसंगति दूर करने के साथ-साथ पेंशन ट्रस्ट बनाए जाने की मांग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed