{"_id":"646cb3c1fd04c20ebc085cf7","slug":"bhopal-news-direct-flight-service-starts-from-bhopal-to-goa-will-fly-three-days-a-week-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: भोपाल से गोवा के लिए सीधी विमान सेवा शुरू, सप्ताह में तीन दिन भरेगी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: भोपाल से गोवा के लिए सीधी विमान सेवा शुरू, सप्ताह में तीन दिन भरेगी उड़ान
Tue, 23 May 2023 06:08 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 23 May 2023 06:08 PM IST
सार
राजा भोज विमानतल भोपाल से गोवा के मोपा एयरपोर्ट के लिए सेवा शुरू की गई है। गोवा की पहली उड़ान में 144 यात्रियों का आगमन और 149 यात्रियों का प्रस्थान हुआ।
विज्ञापन
भोपाल से गोवा के लिए सीधे फ्लाइट सेवा शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल से गोवा के लिए सीधी विमान सेवा मंगलवार को शुरू हो गई। इस विमान सेवा के शुरू होने से यात्रियों को भोपाल से गोवा जाने में वाया मुंबई करीब 8 घंटे का समय लगता था। अब यह उड़ान यात्रियों को 1 घंटे 55 मिनट में सीधे गोवा पहुंचाएंगी।
राजा भोज विमानतल भोपाल से गोवा के मोपा एयरपोर्ट के लिए सेवा शुरू की गई है। गोवा की पहली उड़ान में 144 यात्रियों का आगमन और 149 यात्रियों का प्रस्थान हुआ। अभी यह फ्लाइट 6E6971-6E6972 सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रहेगी। भोपाल से फ्लाइट दोपहर 12.10 बजे उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट 2.05 बजे गोवा के मोपा एयरपोर्ट पहुंचेगी। वहीं, गोवा से फ्लाइट सुबह 9.35 बजे उड़ान भरेगी और 11.40 जे भोपाल के राजभोज एयरपोर्ट पहुंचेगी। फ्लाइट का संचालन 180 सीटर एयरबस के जरिए होगा।
वॉटर कैनन से दिया सेल्यूट
फ्लाइट को प्रस्थान से पहले वाटर कैनन सेल्यूट दिया गया। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर फ्लाइट के दिनों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा। गोवा के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों में उत्साह देखा गया।