फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: CM offered sacrifice in Shatchandi Mahayagya, wife Sadhna Singh was also present with him.

Bhopal News: शिवराज ने दी शतचंडी महायज्ञ में आहुति, पत्नी साधना सिंह भी रहीं मौजूद

Sun, 10 Dec 2023 04:44 PM IST
नितिन तिवारी न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल Published by: नितिन तिवारी Updated Sun, 10 Dec 2023 04:44 PM IST
सार

भोपाल के करुणाधाम आश्रम में सात दिनों तक शतचंडी महायज्ञ चला। उज्जैन के पंडितों ने यहां प्रतिदिन पाठ करवाया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया

विज्ञापन
Bhopal News: CM offered sacrifice in Shatchandi Mahayagya, wife Sadhna Singh was also present with him.
शतचंडी महायज्ञ में शामिल हुए शिवराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति में शामिल हुए। उनकी पत्नी साधना सिंह भी उनके साथ मौजूद थीं। दोनों ने महायज्ञ की पूर्णाहुति दी। 

विज्ञापन


राजधानी भोपाल के नेहरू नगर में स्थित करुणाधाम आश्रम में पिछले सात दिनों से शतचंडी महायज्ञ किया जा रहा था। इसका समापन हवन पूजन व भंडारे के साथ हुआ। मुख्यमंत्री ने सपत्नीक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कर आरती की। इसके साथ ही उन्होंने करुणाधाम आश्रम के प्रमुख गुरुदेव सुदेश शांडिल्य महाराज से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


उज्जैन से आए थे पंडित
बता दें,  4 से 10 दिसंबर तक इस महायज्ञ का आयोजित किया गया था। शतचंडी महायज्ञ का आयोजन करुणाधाम आश्रम के प्रमुख सुदेश शांडिल्य महाराज द्वारा किया गया था। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाता था। इसके साथ ही नौ दंपतियों द्वारा आहुतियां दी जाती थीं। उज्जैन के प्रकांड पंडितों ने यह महायज्ञ संपन्न करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed