फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Bohra community political activity Amil Johar summoned to Mumbai on complaint

Bhopal News: सियासी गतिविधि पर तकरार, बोहरा समुदाय से 'मौला' के नाम सैंकड़ों मेल, शिकायत पर आमिल मुंबई तलब

Mon, 15 Apr 2024 10:39 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 15 Apr 2024 10:39 AM IST
सार

हैदरी मस्जिद पर जमा हुए लोगों को संबोधित करते हुए दाऊदी बोहरा समुदाय के मुस्तुफा राजा ने कहा कि ईद के प्रोग्राम में हुईं सियासी गतिविधियां हुईं। जमातखाने को मस्जिद कहकर प्रचारित किया गया, आमिल जौहर को खुद सामने आकर इस बात का खंडन करना चाहिए था।

विज्ञापन
Bhopal News: Bohra community political activity Amil Johar summoned to Mumbai on complaint
बोहरा समुदाय के लोग अलीगंज स्थित हैदरी मस्जिद पर जमा हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दाऊदी बोहरा समुदाय के मजहबी समागम के दौरान हुईं सियासी गतिविधियों ने समाज के आमिल जौहर अली को कटघरे में खड़ा कर दिया है। समुदाय अपने इस अगुआ से नाराज है और उनकी शिकायत दाऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु सैयदना साहब को की गई। तात्कालिक हुए एक्शन में आमिल जौहर को मुंबई मुख्यालय तलब कर लिया गया है। संभवतः वहां से उन्हें बेदखली के आदेश भी थमाए जा सकते हैं। 

विज्ञापन


इस बीच रविवार रात को बड़ी संख्या में बोहरा समुदाय के लोग अलीगंज स्थित हैदरी मस्जिद पर जमा हुए। उन्होंने मस्जिद और जमातखाने के अलग-अलग हिस्सों और यहां की गतिविधियों को मीडिया के सामने रखा। समुदाय के युवा और बुजुर्गों ने कहा कि मस्जिद सिर्फ नमाज और इबादत की जगह हैं। जबकि जमातखाने में समाज की मीटिंग, शादी और विभिन्न आयोजन किए जाते हैं। 12 अप्रैल को ईद मिलन का प्रोग्राम भी जमातखाने में ही आयोजित किया गया था। जिसमें सबसे मुलाकात का उचित अवसर मानकर भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा भी पहुंचे थे। लेकिन, बाद में इस जगह को मस्जिद कहकर प्रचारित कर दिया गया। इस बात से समाज में नाराजगी है। 
विज्ञापन


आमिल को देनी थी सफाई
रविवार रात हैदरी मस्जिद पर जमा हुए लोगों को संबोधित करते हुए दाऊदी बोहरा समुदाय के मुस्तुफा राजा ने कहा कि ईद के प्रोग्राम में हुईं सियासी गतिविधियों और जमातखाने को मस्जिद कहकर प्रचारित किए जाने की बात का खंडन खुद आमिल साहब को सामने आकर करना चाहिए था। राजा ने कहा कि समाज का जमातखाना सभी लोगों के लिए खुला है, इसमें सियासी दलों के लोग भी आते रहे हैं, लेकिन उन्हें मर्यादाओं में बांधकर रखना आमिल की जिम्मेदारी है। उन्होंने किसी को इस तरह की सियासी गतिविधि के लिए इजाजत दी, यह समुदाय के लिए असहनीय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व नियोजित था प्रोग्राम?
ईद मिलन समारोह के दौरान बड़ी तादाद में भाजपा के पोस्टर, कट आउट, बैनर आदि मौजूद होना, इस बात को इंगित कर रहा है कि ये प्रोग्राम पहले से ही तय था। इस पर मुस्तुफा राजा का कहना है कि संभव है कि इसकी जानकारी आमिल साहब को पहले से हो, लेकिन उन्होंने समाज के लोगों को इसके लिए विश्वास में नहीं लिया। वे कहते हैं कि चुनावी प्रचार के लिए पहुंचे आलोक शर्मा के समर्थक ये सामग्री अपने साथ ही लेकर आए थे। 

जो सिंहासन पर है, वह सम्मानीय है
आयोजन के दौरान आमिल जौहर अली द्वारा पीएम मोदी की तारीफ किए जाने पर समाज के लोगों ने कहा कि बात सिर्फ मोदी जी की नहीं है, हम देश के सर्वोच्च सिंहासन पर बैठे हर व्यक्ति को सम्मान देते आए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे दर पर पीएम मोदी, उनके समर्थक आएं या राहुल गांधी या उनसे जुड़ा कोई व्यक्ति आएगा तो उसे भी इसी सम्मान से नवाजा जाएगा। 


अब आमिल बदलने की कवायद
करीब एक साल पहले भोपाल दाऊदी बोहरा समुदाय के आमिल नियुक्त किए गए जोहर अली मूलतः भोपाल से नहीं हैं। उनके बाहरी होने को लेकर समाज में पहले भी खुसफुसाहट होती रही है। अब इस तरह के विवादित मामले के बाद आमिल जौहर अली का चुप्पी साध लेना लोगों को खल रहा है। सूत्रों का कहना है कि उनकी इस तरह की गतिविधियों को लेकर समाजजनों ने सैंकड़ों शिकायती ई मेल अपने बड़े मुल्ला यानी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु डॉ सैयदना को भेजे हैं। जिसके बाद समाज के मुख्यालय ने आमिल जौहर को मुंबई तलब कर लिया है। समाजजनों का कहना है कि मुख्यालय ऐसे मामलों को गंभीरता से भी लेता है और आनन फानन में फैसले भी सुनाता है। माना जा रहा है कि इस पूरे एपिसोड का समापन आमिल जौहर अली के भोपाल से रुखसत के रूप में आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed