फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: BJP Mahila Morcha's torchlight procession in support of Nari Shakti Vandan, slogans raised agains

Bhopal News: नारी शक्ति वंदन के समर्थन में BJP महिला मोर्चा का मशाल जुलूस, कांग्रेस के खिलाफ की नारेबाजी

Tue, 28 Apr 2026 09:54 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 28 Apr 2026 09:54 PM IST
सार

भोपाल में भाजपा महिला मोर्चा ने मंगलवार को ‘नारी शक्ति वंदन’ अधिनियम के समर्थन में मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान महिलाओं ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर महिला आरक्षण का विरोध करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Bhopal News: BJP Mahila Morcha's torchlight procession in support of Nari Shakti Vandan, slogans raised agains
भाजपा महिला मोर्चा का नारी शक्ति वंदन के समर्थन में मशाल जुलूस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने ‘नारी शक्ति वंदन’ अधिनियम के समर्थन में बड़ा मशाल जुलूस निकाला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में निकले इस जुलूस में हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। मशाल जुलूस सोमवारा पुलिस चौकी के पास से शुरू हुआ, जो सुभाष चौक होते हुए लखेरापुरा पहुंचा। यहां सभा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। जुलूस में शामिल महिलाओं के हाथों में ‘नारी शक्ति वंदन’ अधिनियम के समर्थन और कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों के विरोध में लिखी तख्तियां थीं। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए विपक्षी दलों पर महिलाओं के अधिकारों का विरोध करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP कैबिनेट बैठक: प्रदेश के 38,901 आंगनवाड़ी भवन होंगे ‘रोशन’, विकास कार्यों के लिए 26,800 करोड़ की मंजूरी
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद लता वानखेड़े और महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने कहा कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले ‘नारी शक्ति वंदन’ अधिनियम का विरोध कर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने महिलाओं के अधिकारों को रोकने का प्रयास किया है। नेताओं ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों के खिलाफ हुए इस विरोध को नहीं भूलेंगी और समय आने पर जवाब देंगी। उन्होंने कांग्रेस पर महिला विरोधी राजनीति करने का आरोप भी लगाया। जुलूस में मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, सांसद माया नरोलिया, भोपाल महापौर मालिती राय समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और महिला कार्यकर्ता शामिल रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, अब सिलेबस में पढ़ाई जाएगी राजा हिरदेशाह की जीवनगाथा, बनेगा तीर्थ स्थल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed