{"_id":"64fc86c80b0e8fe1130f8675","slug":"bhopal-news-aparna-of-sos-bal-gram-will-study-mbbs-thanks-cm-for-fulfilling-her-dream-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: एसओएस बाल ग्राम की अपर्णा की एमबीबीएस की करेंगी पढ़ाई, सपना पूरा करने सीएम का माना आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: एसओएस बाल ग्राम की अपर्णा की एमबीबीएस की करेंगी पढ़ाई, सपना पूरा करने सीएम का माना आभार
Sat, 09 Sep 2023 08:23 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 09 Sep 2023 08:23 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शनिवार को अपूर्णा साहू ने मुलाकात की और अपनी उपलब्धी के बारे में बताया। साथ ही अपर्णा ने भांजी की मामा को लिखी पाती भी दी।
विज्ञापन
अपर्णा साहू ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से की भेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसओएस बाल ग्राम की अपर्णा ने नीट की परीक्षा पास की है। मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का लाभ लेकर अब वह एमबीबीएस की पढ़ाई करेंगी। योजना के तहत अपर्णा की पूरी फीस प्रदेश सरकार भरेंगी। डॉक्टर बनने का सपना पूरा होने पर अपर्णा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और आभार बनाया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शनिवार को अपूर्णा साहू ने मुलाकात की और अपनी उपलब्धी के बारे में बताया। साथ ही अपर्णा ने भांजी की मामा को लिखी पाती भी दी। इसमें 18 साल की एसओएस बालग्राम की बालिका अपूर्णा साहू ने लिखा कि मामाजी मुझे यह बताते हुए अत्यंत हर्ष महसूस हो रहा है कि मैंने नीट 2023 की परीक्षा उत्तीर्ण की। तथा मुझे एमबीबीएस में अमलतास इंस्टीट़यूट ऑफ मेडिकल साइंस में सीट आंवटित हुई है। अर्पणा ने लिखा कि मामा जी, मेरा डॉक्टर बनने का बचपन का सपना आपके आशीर्वाद से पूरा होने जा रहा है।
यदि आपकी मुख्यमंत्री मेधावी विधार्थी योजना न होती तो मेरे और मेरी संस्था के लिए मेडिकल शिक्षा का शुल्क वहन करना अंसभव होता। मामा जी आप हमारे जैसे सभी बच्चों के लिए उम्मीद की किरण हैं। आपके आह्वान बच्चों तुम मेहनत करो, तुम्हारे मामा हमेशा तुम्हारे साथ हैं से हमें हौसाला मिलता है। मामा जी, मैं आपके इस उपहार, जिसने मेरी जिन्दगी में रोशनी भर दी है, के लिए हमेशा आभारी रहूंगी तथा आपका आशीर्वाद हमेशा यूं ही हम सभी बच्चों पर बना रहे। साथ ही मैं आपसे वादा करती हूं कि डॉक्टर बनने के बाद मैं समाज सेवा कर अपना कर्तव्य पूरा करूंगी।