फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Agriculture department engineer died of burns while fighting a house fire

Bhopal News: घर में लगी आग बुझाने में कृषि विभाग के इंजीनियर की झुलसकर मौत

Fri, 30 Jun 2023 12:21 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 30 Jun 2023 12:21 AM IST
सार

बुधवार रात को घर में पत्नी और बेटी के साथ बैठे थे, तभी उनके मकान की पहली मंजिल पर धुआं निकलता दिखा। रात 11.30 बजे वह दौड़कर पहली मंजिल पर पहुंचे। तभी आग ने विकराल रूप ले लिया।

विज्ञापन
Bhopal News: Agriculture department engineer died of burns while fighting a house fire
इंजीनियर का घर से निकलती आग की लपटे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के बागमुगालिया थाना क्षेत्र में  घर में लगी आग बुझाने के प्रयास में कृषि विभाग के इंजीनियर की झुलसकर मौत हो गई। घटना बुधवार रात की है।  कृषि अभियांत्रिकी विभाग के संभागीय कृषि इंजीनियर 55 वर्षीय अनिल पोरवाल 9-ए, पेबल-बे कॉलोनी बागमुगालिया में रहते थे। परिवार में पत्नी और एक बेटी है।
विज्ञापन


बुधवार रात को घर में पत्नी और बेटी के साथ बैठे थे, तभी उनके मकान की पहली मंजिल पर धुआं निकलता दिखा। रात 11.30 बजे वह दौड़कर पहली मंजिल पर पहुंचे। तभी आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। देरी से पहुंची फायर  ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। तभी देखा कि सीढ़ियों के पास शव पड़ा था।
विज्ञापन


बागसेवनिया थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के बाद उनके परिजन पहली मंजिल पर पहुंचे, जहां सीढ़ियों पर अनिल पोरवाल का शव पड़ा था। आग की लपटो से वह झुलस चुके थे। पुलिस का अनुमान है कि ऊपर जाते समय धुआं के कारण वह गिर गए। परिजनों ने उनको रोकने का प्रयास भी किया था।  घर में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट से लगने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed