{"_id":"66d19d2de976c8965d09c80d","slug":"bhopal-news-after-a-fight-husband-and-wife-committed-suicide-by-hanging-themselves-together-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: झगड़े के बाद पति-पत्नी ने एक साथ फांसी लगाकर की खुदकुशी, मां ने फंदे पर लटका देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: झगड़े के बाद पति-पत्नी ने एक साथ फांसी लगाकर की खुदकुशी, मां ने फंदे पर लटका देखा
Fri, 30 Aug 2024 03:51 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 30 Aug 2024 03:51 PM IST
सार
पुलिस का कहना है कि युवक की मां ने बेटे और बहू के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात बताई है। केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत की वजह का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
भोपाल में दंपति ने की आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीला जमालपुरा इलाके में झगड़े के बाद पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या ली। मां ने वीभत्स दृश्य देखा तो चीख-पुकार कर मोहल्ले के लोगों को बुलाया। पड़ोंसी तुरंत ही घर पहुंचे तथा तुरंत ही पति-पत्नी को हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची तथा पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि युवक की मां ने फांसी लगाने की बात बताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत की वजह का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
टीला जमालपुरा पुलिस ने बताया कि 29 वर्षीय अजय टीला जमालपुरा में अपनी पत्नी दामिनी (28) चार साल के बेटे व तीन महीने की बेटी के साथ रहता था। उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी। अजय मंडी में हम्माली करता था जबकि पत्नी दामिनी गृहिणी थी। पिछले कुछ दिनों से अजय और दामिनी के बीच कलह चल रही थी। गुरवार को भी उनके बीच जमकर विवाद हुआ था। इस दौरान अजय की मां दूसरे कमरे में थी। थोड़ी देर बाद जब अजय के कमरे से आवाज आना बंद हो गई तो मां अंदर गई। इस दौरान उन्होंने अजय और दामिनी को फांसी के फंदे पर लटका देखा। अंदर का वीभत्स दृश्य देखकर मां सहम गई तथा उसने चीख पुकार कर पड़ोसियों को बुलाया।
विज्ञापन
महिला की आवाज सुनकर पड़ोसी कमरे में पहुंचे और फंदे से उतारकर दोनों को हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पंचनाम बनाने के बाद दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। टीला थाना प्रभारी सरिता वर्मन का कहना है कि अजय की मां ने बताया था कि उसके बेटे और बहू ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।
