फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: A drunk youth climbed an 80 feet high mobile tower

Bhopal News: नशे में 80 फीच ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया युवक, कभी टॉवर हिलाता तो कभी कूदने की धमकी देता

Fri, 31 Jan 2025 08:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 31 Jan 2025 08:28 PM IST
सार

जहांगीराबाद में बरखेड़ी अंडरब्रिज के पास एक युवक नशे की हालत में 80 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और उसे हिलाने लगा। पुलिस और बचाव दल की समझाइश के बाद वह सुरक्षित नीचे उतर आया। युवक विवेक ठाकुर को पुलिस ने संरक्षण में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। 

विज्ञापन
Bhopal News: A drunk youth climbed an 80 feet high mobile tower
मोबाइल टॉवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहांगीराबाद थानांतर्गत बरखेड़ी अंडरब्रिज के पास लगे एक मोबाइल टॉवर पर युवक चढ़ गया। करीब 80 फीट की ऊंचाई पर चढ़ने के बाद युवक ने टॉवर को हिलाना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस और नगर निगम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की समझाइश के बाद युवक नीचे सुरक्षित उतर आया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे एक युवक बरखेड़ी अंडरब्रिज के पास लगे मोबाइल टॉवर पर चढ़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ ही एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। उस वक्त मौके पर काफी भीड़भाड़ जमा हो गई थी। पुलिस और बचाव दल ने उसे नीचे उतरने के लिए समझाइश दी। कुछ देर की समझाइश के बाद युवक धीरे-धीरे नीचे उतर आया। टॉवर पर चढ़ने वाले युवक का नाम विवेक ठाकुर निवासी ऐशबाग बताया गया है। वह नशे की हालत में था। विवेक कुछ देर और नीचे नहीं आता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने उसे अपने संरक्षण में ले लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


रिटायर्ड आईएफएस का मोबाइल छीनकर भागे बदमाश 
बागसेवनिया इलाके में घर के बाहर टहल रहे एक रिटायर्ड अफसर के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर स्कूटर सवार दो बदमाश भाग निकले। एक बदमाश स्कूटर स्टार्ट करके दूर खड़ा हुआ था, जबकि दूसरा पैदल चलते हुए अफसर के पास पहुंचा था। वारदात के बाद दोनों बदमाश दीक्षा नगर की तरफ भागे थे। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आईएफएस अनिरुद्ध कुमार (65) वन विभाग से रिटायर हैं। वह परिवार के साथ रामेश्वरम कॉलोनी में रहते हैं। गुरुवार की रात करीब 9 बजे वह भोजन करने के बाद अपने घर के पास टहल रहे थे। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उन्हें फोन किया तो वह मोबाइल पर बातचीत करते हुए टहलने लगी। उसी वक्त एक बदमाश उनके नजदीक पहुंचा और मोबाइल फोन छीनकर स्कूटर लेकर दूर खड़े साथी के साथ बैठकर भाग निकला। फरियादी स्कूटर का नंबर और बदमाशों का हुलिया नहीं देख पाए थे। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। इधर गोविंदपुरा थानांतर्गत शुक्रवारा मार्केट में सब्जी खरीदने पहुंचे अभिजीत मिश्रा की जेब से किसी ने मोबाइल फोन चोरी कर लिया। चोरी गए मोबाइल की कीमत 6 हजार रुपये बताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed