{"_id":"63cbfa1b36c90d0be16ab1dd","slug":"bhopal-news-6-5-million-year-old-dinosaur-eggs-sharp-teeth-of-shark-came-in-bhopal-s-science-fest-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News:भोपाल के साइंस फेस्ट में आए 6.5 करोड़ साल पुराना डायनासोर के अंडे, शार्क के नुकीले दांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News:भोपाल के साइंस फेस्ट में आए 6.5 करोड़ साल पुराना डायनासोर के अंडे, शार्क के नुकीले दांत
Sat, 21 Jan 2023 08:13 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 21 Jan 2023 08:13 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के धार जिले में राष्ट्रीय जीवाश्म पार्क बन रहा है। धार जिले के आसपास सैकड़ों जीवाश्म मिले हैं, जिनके डायनासोर के अंडे होने की पुष्टि हो चुकी है। कुक्षी के पास के इस इलाके को डायनासोर का इलाका माना जाता है। पेड़ों के तनो के जीवाश्म भी मिले हैं, जो करोड़ों साल पुराने हैं।
विज्ञापन
साइंस फेस्टिवल में रखे डायनासोर के अण्डे और हड्डी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आठवें भारतीय अंतरराष्ट्रीय साइंस फेस्टिवल का शनिवार को शुभारंभ हो गया। यहां पर साइंस एक्सपो में वन विभाग 6.5 करोड़ साल पुराने डायनोसार के अंडे और हड्डियों के जीवाश्म लाया है, जिसे देखने लोग पहुंच रहे हैं। वन विभाग ने न्यू-एज टेक्नोलॉजी शो हॉल में डायनासोर के जीवाश्म के साथ ही शार्क मछली के दांत, शंख, सितारा मछली के विलुप्त रिश्तेदार के जीवाश्मों को प्रदर्शित किया है। जीवाश्म विशेषज्ञ विकास वर्मा का कहना है कि प्रदर्शनी में रखे अंडे शाकाहारी डायनोसार के हैं। इनका व्यास 18 सेमी का है। ऐसे छह अण्डे हैं। यह अंडे उस समय के हैं, जब धरती से डायनासोर विलुप्त हो रहे थे। इसके अलावा प्रदर्शनी में डायनोसार की हड्डियों के जीवाश्म भी हैं। 7.4 करोड़ साल पुराने शार्क के दांत भी प्रदर्शित किए गए हैं। यह हरे पत्थरों से निकलते हैं। इसके अलावा सितारा मछली का विलुप्त रिश्तेदार, शंख, सीप और शार्क की हड्डियों को भी जीवाश्म के तौर पर रखा गया है।
धार में बन रहा है जीवाश्म पार्क
मध्यप्रदेश के धार जिले में राष्ट्रीय जीवाश्म पार्क बन रहा है। धार जिले के आसपास सैकड़ों जीवाश्म मिले हैं, जिनके डायनासोर के अंडे होने की पुष्टि हो चुकी है। कुक्षी के पास के इस इलाके को डायनासोर का इलाका माना जाता है। पेड़ों के तनो के जीवाश्म भी मिले हैं, जो करोड़ों साल पुराने हैं। यह 50-50 फीट के हैं। अब यह पत्थर बन चुके हैं। इन्हें सबसे बड़े वृक्षों के जीवाश्मों के तौर पर प्रदर्शित किया जाएगा। पार्क में जीवाश्मों को भी संरक्षित रखने की सुविधा होगी।
पहले ही दिन अव्यवस्था दिखी
मैनिट में साइंस फेस्टिवल के आयोजन के पहले ही दिन अव्यवस्था दिखी। शौचालय और पेयलज को लेकर विजिटर परेशान होते दिखे। बाहर से आए लोग शिकायत भी करते दिखे। इस बारे में बातचीत करने पर अधिकारी सभी व्यवस्था ठीक होने का दावा करते रहे।