{"_id":"6802365fcd5944470e019022","slug":"bhopal-mp-youth-congress-elections-announced-election-to-be-held-via-online-app-team-formed-at-state-level-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: MP यूथ कांग्रेस के चुनाव का ऐलान, ऑनलाइन एप से होगा चुनाव, निष्पक्षता के लिए राज्य स्तर पर बनाई गई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: MP यूथ कांग्रेस के चुनाव का ऐलान, ऑनलाइन एप से होगा चुनाव, निष्पक्षता के लिए राज्य स्तर पर बनाई गई टीम
Fri, 18 Apr 2025 04:59 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Fri, 18 Apr 2025 04:59 PM IST
सार
Youth Congress elections: एमपी में यूथ कांग्रेस चुनावों का ऐलान कर दिया गया है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष से लेकर विधानसभा अध्यक्ष तक का चुनाव होगा। साथ ही स्टेट प्रेसिडेंट, स्टेट कमेटी, डिस्ट्रिक्ट कमेटी के सदस्य भी चुने जाएंगे। चुनाव के लिए एक डिजिटल ऐप लॉन्च किया गया है।
विज्ञापन
यूवा कांग्रेस की प्रेसवार्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में यूथ कांग्रेस चुनावों का ऐलान कर दिया गया है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष से लेकर विधानसभा अध्यक्ष तक का चुनाव होगा। साथ ही स्टेट प्रेसिडेंट, स्टेट कमेटी, डिस्ट्रिक्ट कमेटी के सदस्य भी चुने जाएंगे। पीसीसी में शुक्रवार को युवा कांग्रेस संगठन (आईएनएस) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान आईएनएस ने मध्यप्रदेश में पहली बार ब्लॉक, विधानसभा, जिला और राज्य स्तर पर पार्टी के चुनाव और मेंबरशिप का ऐलान किया है।आईएनएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि अब ऐसा दौर शुरू हो रहा है, जब पार्टी के युवा नेता सीधे चुनाव के माध्यम से चुने जाएंगे, न कि उन्हें नामांकित किया जाएगा। यह बदलाव भारतीय राजनीति के लिए ऐतिहासिक है और यह सच्चे लोकतंत्र की पहचान है। इससे पहले भी आईएनएस आंतरिक चुनाव कर चुका है।
विज्ञापन
निष्पक्षता के लिए राज्य स्तर पर टीम बनाई गई
राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि यह कदम राहुल गांधी के विजन का हिस्सा है, जब वे साल 2008 में IYC और NSUI के प्रभारी थे। इस प्रक्रिया से हर क्षेत्र के युवकों को राजनीति में उतरने का मौका मिलेगा। वहीं, चुनावों में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए जोनल और राज्य स्तर पर रिटर्निंग ऑफिसर्स की टीम तैनात की गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-वीवीआईपी एरिया में सरकारी मकान के आंगन में मजार, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच की मांग
27 अप्रैल से 6 मई तक नामांकन
इसके लिए एक डिजिटल ऐप लॉन्च किया गया है। जिसमें 27 अप्रैल 2025 से 6 मई 2025 तक नामांकन चलेगा। 7 से लेकर 9 मई तक स्क्रूटनी का काम किया जाएगा। उसी के आधार फाइनल कैंडिडेट की लिस्ट 11 मई तक प्रकाशित होगी। उसके बाद सदस्यता और चुनाव की तारीखों की जानकारी वेबसाइट www.ycea.in पर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-भोपाल में हर साल भूजल स्तर में आ रही गिरावट,पिछले 5 वर्ष के आकडे़ चिंता जनक,30 जून तक नलकूप खोदने रोक
18 से 35 वर्ष के युवा ले सकते हैंं भाग
इस चुनाव में हिस्सा लेने के लिए उम्र 18 से 35 साल के बीच रखी गई है। वहीं, चुनावों का रिजल्ट 5-6 महीने के अंदर आ सकता है। इसका मेंबरशिप शुल्क 50 रुपए है।