{"_id":"660fdcc124ac5c844f0391a7","slug":"bhopal-mohan-bhaiya-edi-to-muslim-sisters-amount-of-scheme-came-into-account-five-days-ago-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: मुस्लिम बहनों को मोहन भैया की 'ईदी', पांच दिन पहले खाते में आई योजना की राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: मुस्लिम बहनों को मोहन भैया की 'ईदी', पांच दिन पहले खाते में आई योजना की राशि
Fri, 05 Apr 2024 04:43 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 05 Apr 2024 04:43 PM IST
सार
मुस्लिम बहनों को मोहन भैया यानी सीएम मोहन यादव की ईदी मिल गई है। ईद के पांच दिन पहले ही खातों में योजना की राशि आ गई है।
विज्ञापन
मुस्लिम महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश की मुस्लिम बहनों को उनके भैया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ईद से पहले ईदी (ईद का नजराना) दे दी है। प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की राशि इसके लिए निर्धारित 10 तारीख से पांच दिन पहले यानी पांच अप्रैल को ही जारी कर दी गई है। इसको लेकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी है। इस पहल पर लगे हाथ पूर्व मुख्यमंत्री और लाड़ली बहना योजना के सूत्रधार रहे शिवराज सिंह चौहान ने सीएम का आभार भी मान लिया और साथ ही लाड़ली बहनों को बधाई भी दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को ट्वीट कर लाड़ली बहनों को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि बहनों के खाते में उनकी मासिक राशि 1,250 रुपये इस बार पांच दिन पहले ही अंतरित की जा रही है। डॉ. यादव ने लाड़ली बहनाओं को आश्वस्त भी किया है कि योजना को यह राशि उनके खातों में नियमित रूप से आती रहेगी।
विज्ञापन
मुस्लिम महिलाओं को तोहफा
ईद से पहले मिला 1,250 रुपये का तोहफा पाकर मुस्लिम महिलाओं में खुशी का संचार हुआ है। ऐसे समय में जब वे ईद की तैयारियों में जुटी हैं। उनके खुद के खाते में पैसे आना उनकी ईद को और मीठा बना गया है। पुतलीघर निवासी फरहाना, गौहर, नाहिद, अमीना, मीना, उजमा आदि कहती हैं कि घर के सूत्रधार हमारी ईद की तैयारियों को बेहतर तरीके से अंजाम दे रहे हैं। लेकिन अपने खुद के पॉकेट से अपने लिए खरीदी करना सुखद अहसास देगा। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना की इस माह की राशि समय पूर्व अंतरित करने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर प्रदेश की सभी बहनों को बधाई दी है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में पिछली सरकार के दौरान शुरू की गई लाड़ली बहना योजना प्रदेश की करीब एक करोड़ 31 लाख महिलाओं को फायदा पहुंचा रही है। हर महीने 1250 रुपये पाने वाली इन महिलाओं में करीब आधी संख्या मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाली हैं।
