फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: MLA arrived to inspect the road at midnight, reprimanded the officials, MLA kept roaming for 15 kilome

Bhopal: आधी रात सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक, अधिकारियों को लगाई फटकार,15 किलोमीटर तक घूमते रहे विधायक

Sat, 09 Nov 2024 04:36 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 09 Nov 2024 04:36 PM IST
सार

विधायक रामेश्वर शर्मा शुक्रवार देर रात निरीक्षण करने निकले। करीब डेढ़ घंटे तक उन्होंने कोलार  सिक्सलेन के अलावा दानिश कुंज और हिनोतिया फोरलेन भी देखा। जहां कमियां दिखीं, उसे लेकर अफसरों को मौके पर ही फटकार भी लगा दी।

विज्ञापन
Bhopal: MLA arrived to inspect the road at midnight, reprimanded the officials, MLA kept roaming for 15 kilome
निरीक्षण करने पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के हुजूर क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा अपने कार्यशैली के लिए अलग पहचान रखते हैं वह लगातार अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर सजग रहते हैं और समय-समय पर अधिकारियों के साथ पहुंचकर निरीक्षण करते हैं और लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार भी लगते हैं इसी कड़ी में विधायक रामेश्वर शर्मा शुक्रवार देर रात निरीक्षण करने निकले। करीब डेढ़ घंटे तक उन्होंने सिक्सलेन के अलावा दानिश कुंज और हिनोतिया फोरलेन भी देखा। जहां कमियां दिखीं, उसे लेकर अफसरों को मौके पर ही फटकार भी लगा दी। गौरतलब है कि भोपाल में 305 करोड़ रुपए से निर्माणाधीन कोलार सिक्सलेन का काम अब आखिरी दौर में है। कहां कितना काम बचा है? रोशनी ठीक है या नहीं? या लेफ्ट टर्न की स्थिति क्या है? यह जानने के लिए रात 1 बजे तक विधायक शर्मा निरीक्षण करते रहे। वे करीब 15 किलोमीटर तक घूमे और कमियों पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


निरीक्षण से पहले अधिकारियों के साथ मीटिंग
विधायक रामेश्वर शर्मा इससे पहले कोलार रेस्ट हाउस में एसडीएम रविशंकर राय समेत पीडब्ल्यूडी, पुलिस और निगम अफसरों के साथ मीटिंग की। रात 11 बजे वे सर्वधर्म ब्रिज और स्वर्ण जयंती पार्क के सामने पहुंचे। यहां ब्रिज पर सीमेंट क्रांकीट को जल्द कराने और आसपास पड़े मलबे को जल्द हटाने को कहा। ताकि, लोग आसानी से गुजर सके।सर्वधर्म का नया ब्रिज पूरी तरह से चालू है, जबकि पुराने ब्रिज की मरम्मत की जा रही है। यहां से विधायक मंदाकिनी चौराहा, बीमाकुंज, डीमार्ट के पास, बैरागढ़ चिचली समेत अन्य इलाकों में भी पहुंचे। गेहूंखेड़ा, पुलिस हाउसिंग और वंदना नगर जोड़ की साइड को जल्द बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



अधिकारियों को दिए यह निर्देश
सर्वधर्म पुल पर जल्द ही सड़क निर्माण किया जाएगा।कोलार तिराहे से लेकर संपूर्ण आबादी क्षेत्र में पार्किंग स्थलों का निर्माण कार्य तेजी से प्रारंभ किया जाएगा।अत्यधिक ट्रैफिक दवाब वाले क्षेत्र सर्वधर्म से चूना भट्टी तक सेंट्रल वर्ज में भी स्ट्रीट लाइट लगाकर इस क्षेत्र को और अधिक रोशन किया जाएगा।मंदाकिनी चौराहे पर मोनो पोल लगाकर विद्युतीकरण कार्य किया जाएगा।मंदाकिनी से जेके अस्पताल के डिवाइडर पर लगे सभी ट्रांसफार्मर हटाए जाएंगे। ये बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। इनसे ट्रैफिक भी अवरुद्ध होता है।डीमार्ट चौराहे पर दो अतिरिक्त हाई मास्ट लाइट लगाई जाएगी। ताकि, अच्छी रोशनी रहे। कुछ स्थानों पर पार्किंग स्थल से उपर डक्ट को उसके समांतर किया जाएगा। जिससे वाहन पार्किंग सुविधा से की जा सके। सीआई चौराहे से दानिश कुंज चौराहे तक फोरलेन की सड़क निर्माण अब तेजी से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी में पूरी तरह रोड शुरू करने का दावा
कोलार सिक्सलेन के निरीक्षण के दौरान विधायक शर्मा ने कहा कि दिन में सिक्सलेन पर ट्रैफिक का दवाब रहता है। जिससे लोगों को दिक्कतें होती हैं। इसलिए रात में निरीक्षण करने निकले। देखा कि जो लाइट लगाई गई है, उसकी रोशनी कैसी है। जहां कम रोशनी दिखाई दी, वहां इंतजाम करने को कहा है। सर्वधर्म ब्रिज के पास सड़क को व्यवस्थित और मलबा हटाने को कहा है। पार्किंग के लिए जगह भी देखी है। साथ ही लेफ्ट टर्न क्लियर करने को कहा है। फुटपाथ का निर्माण जल्द करने के निर्देश दिए हैं।


इन अधिकारियों को लगाई फटकार
 शर्मा ने पीडब्ल्यूडी के अफसरों की क्लास भी ली। सड़क पर मलबा पड़ा देख उन्होंने नाराजगी जताई और तुरंत हटाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां सड़क निर्माण पूरा हो गया है, वहां से मलबा तुरंत हटा लें। ताकि, लोगों को दिक्कतें न हो।खुला नाला देख विधायक शर्मा ने नाराजगी जताई और इसे बंद करने को कहा। शर्मा ने बताया, सेंटर में पेड़-पौधे लगाएंगे। इसके लिए नगर निगम को पैसा दे दिया है। प्रयास है कि नए साल में कोलार सिक्सलेन का निर्माण पूरी तरह से हो जाए। कोलार और चूना भट्टी चौराहे का बाकी बचा काम भी जल्दी पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed