फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   bhopal miscreants bullying curbed four arrested public parade

MP News: बदमाशों की दबंगई पर लगी लगाम, चाकू तलवार लहराने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, जनता के बीच कराई गई परेड

Mon, 18 Aug 2025 05:51 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 18 Aug 2025 05:51 PM IST
सार

भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र के दामखेड़ा इलाके में अड़ीबाजी को लेकर दुर्गेश उर्फ भैय्यू पर चार आरोपियों ने चाकू और तलवार से हमला किया और स्कूटर तोड़ दिया। मारपीट में बीच बचाव करने वालों को भी चोटें आईं।
 

विज्ञापन
bhopal miscreants bullying curbed four arrested public parade
पुलिस की गिरफ्त में अपराधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र के दामखेड़ा इलाके में अड़ीबाजी को लेकर हुए सरेराह चाकू और तलवार से हमले के मामले में पुलिस ने चार फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मारपीट, बलवा, चाकूबाजी, अड़ीबाजी और हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मामला दर्ज है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दुर्गेश उर्फ भैय्यू (22) जो दामखेड़ा कोलार रोड का निवासी है और मजदूरी करता है, बीती 3 4 अगस्त की रात अपने दोस्तों के साथ मोहल्ले में खड़ा था। तभी भरत दामोड़, गोविंद मालवीय, शुभम सरदार और गजनी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उससे अड़ीबाजी की। दुर्गेश ने रुपये देने से इंकार किया, तो आरोपियों ने उस पर चाकू, छुरी और तलवार से हमला कर दिया और उसके स्कूटर को भी तोड़ दिया। इस दौरान बीच बचाव करने वालों के साथ भी आरोपियों ने जमकर मारपीट की।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश के 14 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, अगले तीन दिन जारी रहेगा तेज बारिश का दौर

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। शुरुआती जांच में टीटी नगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोलार पुलिस को सौंप दिया था। इसके बाद, पुलिस ने फरार आरोपी गोविंद मालवीय (दामखेड़ा कोलार रोड), नीतेश जाटव (शाहपुरा), धनराज डामोर (दामखेड़ा) और आरोपियों को संरक्षण देने वाले बबलू मेहरा (दामखेड़ा) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का इलाके में जुलूस भी निकाला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed