{"_id":"67177d30971e2d656206be91","slug":"bhopal-metro-barricading-become-obstacle-for-jamaats-problem-administration-engaged-in-ijtima-arrangements-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: मेट्रो बैरिकेडिंग बनेगी जमातों की बाधा, इज्तिमा व्यवस्था में लगे प्रशासन से बताई समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: मेट्रो बैरिकेडिंग बनेगी जमातों की बाधा, इज्तिमा व्यवस्था में लगे प्रशासन से बताई समस्या
Tue, 22 Oct 2024 03:53 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 22 Oct 2024 03:53 PM IST
सार
बैठक में कलेक्टर ने इज्तिमा के बारे में जानकारी ली, जिसमें बताया गया कि पहले दिन से लेकर तीसरे दिन तक करीब आठ लाख लोग जमा होते हैं। जबकि आखिरी दिन दुआ में शामिल होने करीब चार लाख से अधिक लोग पहुंचते हैं।
विज्ञापन
बैठक करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस बार के सालाना तब्लीगी इज्तिमा में मेट्रो निर्माण का काम रुकावट बनेगा। बैरिकेडिंग की वजह से भोपाल टॉकीज से करोंद नबीबाग तक के पांच किलोमीटर एरिया से ट्रैफिक निकालना मुश्किल होगा। ऐसे में बैरिकेडिंग को संकरी करना पड़ेगा। यह बात इंतेजामिया कमेटी के सदस्यों ने ईटखेड़ी के घासीपुरा इज्तिमा स्थल पर रखी गई तैयारियों की समीक्षा बैठक में कही। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मेट्रो कंपनी के अफसरों के साथ अलग से बैठक रखने की बात कही।
विज्ञापन
बैठक में कलेक्टर ने इज्तिमा के बारे में जानकारी ली, जिसमें बताया गया कि पहले दिन से लेकर तीसरे दिन तक करीब आठ लाख लोग जमा होते हैं। जबकि आखिरी दिन दुआ में शामिल होने करीब चार लाख से अधिक लोग पहुंचते हैं। ऐसे में यह आयोजन दस से बारह लाख लोगों का रहता है। ऐसे में बंदों की तादाद को देखते हुए इंतजाम किए जाएं, जिसको देखते हुए कलेक्टर ने नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य विभाग, पीएचई, फायर अमला और बिजली विभाग सहित अन्य विभागों के अफसरों को अपना-अपना काम समय पर करने की हिदायत दी। इंतेजामिया कमेटी के सदस्य उमर हफीज ने बताया कि इज्तिमा स्थल पर तैयारियां शुरू कर दी गई है। सरकारी अमला भी जल्द ही अपना काम शुरु करेगा।
विज्ञापन
परिवहन विभाग देगा चार सौ बसें
भोपाल स्टेशन, रानी कमलापति और बैरागढ़ रेलवे स्टेशन, नादिरा और हलालपुरा बस स्टैंड और अन्य जगहों से बंदों को लाने ले जाने के लिए इस बार परिवहन विभाग ने चार सौ बसें देने की सहमति दी है। कलेक्टर ने इस संबंध में आरटीओ जितेंद्र शर्मा को हिदायत दी कि वह चार सौ बसों का इंतजाम कराएं।
विज्ञापन
दुआ के दिन रहेगी स्कूलों की छुट्टी
तैयारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने बताया कि दो दिसंबर को सामूहिक दुआ का आयोजन किया जा रहा है, जिसको देखते हुए इस दिन स्कूलों की छुट्टी रखी जाएगी। हालांकि, इसके पहले आसपास क्षेत्र के स्कूल अपने स्तर पर छुट्टी रखते थे।
तीन सौ एकड़ एरिया में लगेगा वॉटर प्रूफ पंडाल
इज्तिमा में लगातार बढ़ रही तादाद को देखते हुए इंतेजामिया कमेटी इस बार तीन सौ एकड़ में वॉटर प्रूफ पंडाल लगाया जा रहा है, जिससे बारिश होने पर भी बंदों को दिक्कत न हो। विदेशों से आने वाले मेहमानों के लिए अलग से इंतजाम किया जाएगा।
सड़क पर नहीं लगेंगी अस्थाई दुकानें
कलेक्टर ने बताया कि करोंद से ईटखेड़ी तक अस्थाई तौर पर दुकानें नहीं लगाने दी जाएंगी। इसके साथ मुख्य सड़क पर वाहनों को पार्क करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस बार भी पार्किंग एरिया बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। वर्तमान में 65 जगहों पर पार्किंग का इंतजाम किया जाएगा।
