फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal love-drugs Jihad: Preparations underway to run bulldozer on Sarika Machli's house

Bhopal love-drugs Jihad: अब सारिक मछली की कोठी पर बुलडोजर की तैयारी, 25 एकड़ जमीन कराई गई मुक्त

Sat, 02 Aug 2025 10:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 02 Aug 2025 10:22 PM IST
सार

भोपाल के चर्चित मछली कारोबारी सारिक मछली की हथाईखेड़ा डैम के पास स्थित आलीशान कोठी पर प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में 25 एकड़ सरकारी जमीन को कब्जे से मुक्त कराया गया है। 

विज्ञापन
Bhopal love-drugs Jihad: Preparations underway to run bulldozer on Sarika Machli's house
आरोपी यासीन मछली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लव-ड्रग्स जिहाद को लेकर भोपाल में सुर्खियां बटोरने वाले मछली कारोबारी सरिक मछली की हथाईखेड़ा डैम के पास स्थित आलीशान कोठी को भी गिराने की तैयारी है। भोपाल पुलिस ने तीन दिन पहले ही सारिक मछली के कब्जे से 25 एकड़ सरकारी जमीन को मुक्त कराया है। मछली के फार्महाउस, वेयरहाउस, गोदाम, फैक्ट्री और अन्य निर्माण कार्यों पर बुलडोजर चला चुका है। 

विज्ञापन


सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए भोपाल पुलिस और जिला प्रशासन ने सारिक मछली की वर्षों पुरानी आलीशार कोठी को छोड़ दिया है, लेकिन सारिक मछली के खिलाफ जिला प्रशासन की जांच चल रही है। राजस्व के अधिकारी पुराने दस्तावेज खंगाल रहे और यह पता लगा रहे कि अभी सारिक मछली और उसके परिवार के लोग कितनी शासकीय जमीन को कब्जा करके रखे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यासीन मछली पर दुष्कर्म का एक और मामला दर्ज, शादी का झांसा देकर होटल में किया था शोषण
विज्ञापन
विज्ञापन


सारिक मछली के भाई शाहवर मछली और भतीजे यासीन मछली को एमडी ड्रग्स तस्करी के आरोप में जेल भेजा का चुका है। यासीन के खिलाफ आधा दर्जन प्ररकण दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, अपहरण, मारपीट और लूट के केस दर्ज हैं। इन मामलों में उसकी गिरफ्तारी होनी है। बताया जाता है कि जल्दी ही सारिक मछली की आलीशान कोठी पर बुल्डोजर चलाया जाएगा। तीन दिन पहले जब सभी निर्माण ध्वस्त किए गए थे, तब सुप्रीमकोर्ट की रूलिंग के कारण छोड़ दिया गया था।

12 अधिक लोगों के नाम प्रशासन को भेजे
भोपाल क्राइम ब्रांच ने भोपाल कलेक्टर को सारिक मछली सहित उनके परिवार के 15 लोगों के नाम जिला प्रशासन को भेजे हैं, जिनके नाम से शस्त्र लाइसेंस हो सकते हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने करीब छह लोगों के नाम से ही शस्त्र लाइसेंस होने की जानकारी जुटा पाया है। क्राइम ब्रांच का पत्र मिलने के बाद कलेक्ट्रेट की शस्त्र शाखा ने भी रिकार्ड खंगालना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार सोहेल, शहरयार, शफीक, शाहिद और शावेज के नाम शस्त्र लाइसेंस मिले हैं। जिन पर आठ शस्त्र चढ़े हैं। कौशलेंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के बाद अपराधों में लिप्त लोगों का रिकार्ड सर्च किया जा रहा है। जिनके नाम मिलेंगे, उनके शस्त्र निलंबित किए जाएंगे। जिले में अपराधों में लिप्त लोगों के लाइसेंस निलंबित किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed