फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Leaders vented their anger in the Congress meeting, Ajay Singh said- in-charge above in-charge, Kamal

Bhopal:कांग्रेस की बैठक में नेताओं ने निकाली भड़ास,अजय सिंह बोले- प्रभारी के ऊपर प्रभारी, नहीं पहुंचे कमलनाथ

Fri, 10 Jan 2025 09:10 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 10 Jan 2025 09:10 PM IST
सार

महू में 26 जनवरी को कांग्रेस का बड़ा कार्याक्रम होने वाला है। इसमें बडे़ नेता पहुंचेंगे। इसे लेकर पीसीसी में दिन भर बैठक चली। इस दौरान नेताओंं ने अपनी भड़ास निकाली। जीतू पटवारी ने पार्टी नेताओं को अनुशासन रखने की नसीहत दी। कमलनाथ नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
Bhopal: Leaders vented their anger in the Congress meeting, Ajay Singh said- in-charge above in-charge, Kamal
पीसीसी में बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के महू में 26 जनवरी को बड़ा कार्याक्रम होने वाला इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता पहुंचेंगे। इस दौरान विशाल रैली का आयोजन किया जाना है इसे लेकर एमपी कांग्रेस तैयारियों में जुटी हैं। शुक्रवार को पीसीसी में दिन भर बैठकों का दौर चला इस बैठक में कमलनाथ को छोड़ कर सभी बडे़े नेता मौजूद रहे। इस बैठक में नेताओं ने अपनी-अपनी भड़ास निकाली संगठन में नियुक्तियों को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने अजय सिंह ने सवाल खड़े किए, वहीं विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि बीजेपी मुसलमानों को टारगेट करती है, हम चुप हो जाते हैं। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पार्टी नेताओं को अनुशासन रखने की नसीहत दी है। बैठक प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, अरूण यादव, मप्र के सह प्रभारी संजय दत्त, चंदन यादव, आनंद चौधरी, महासचिव रण-विजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी राजीव सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल समेत प्रदेश भर के नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन



नियुक्ति पर अजय सिंह ने खड़े किए सवाल
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि जिले में प्रभारी के ऊपर प्रभारी आ रहे हैं। एक की नियुक्ति के बाद दूसरे प्रभारी आ गए। अजय सिंह ने एक जिलाध्यक्ष को खड़ा करके पूछा कि बताओ भैया अध्यक्ष जी प्रभारी पर प्रभारी आ रहे या नहीं अजय सिंह की बात पर जीतू पटवारी ने कहा जिले का प्रभारी तो एक ही रहेगा। आपको सिस्टम को ब्रेक करना है तो संविधान में बदलाव करना पड़ेगा। अजय सिंह जवाब देते हुए कहा संविधान में बदलाव हो या न हो। लेकिन जिले में एक प्रभारी हो। ये न हो कि एक आया और फिर दूसरा प्रभारी आ गया। और कहा गया कि वो काम नहीं कर पा रहा था।
विज्ञापन


कोई संगठन बिना अनुशासन के नहीं कर सकता तरक्की
कांग्रेस 26 जनवरी को बाबा साहब अंबेडकर की जन्मस्थली महू में जय भीम, जय बापू, जय संविधान रैली का समापन और संविधान बचाओ यात्रा का शुभारंभ करने जा रही है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राहुल गांधी समेत कई नेता पहुंचेंगे। इसके पहले मध्यप्रदेश के गांव-गांव में और वार्डों में सुबह-शाम प्रभात फेरियां निकाली जाएगी। बैठक के दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि कोई संगठन बिना अनुशासन के तरक्की नहीं कर सकता। इस भावना से बाहर निकलना पड़ेगा कि मुझे टिकट नहीं मिलेगा तो मैं निर्दलीय लड़ जाऊंगा। बीजेपी में कितनी सिर फुटव्वल चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के लोग मुसलमानों को  करते हैं टारगेट
मसूद ने कहा है कि मुस्लिम लीग को मुसलमानों ने खत्म किया। जब भाजपा के लोग मुसलमानों को टारगेट करते हैं, तो हमारे लोग चुप हो जाते हैं। देश का माहौल जिस दिशा में ले जाया जा रहा है, उसमें हमें कड़े फैसले लेने की जरूरत है। हिंदू-मुस्लिम का माहौल बनाया जा रहा है। जब भाजपा हिंदुत्व की बात करती है और हम बीजेपी के प्लेटफॉर्म पर खेलने लगते हैं, तो आप खेलिए, लेकिन आप हमेशा हारेंगे।

कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने का साल
बैठक से पहले पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मीडिया से बात करते हुए  कहा कि 2025 का साल कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने का साल है। किसान, गरीब, दलित और गांव-गांव में कांग्रेस की पैठ जमाना हमारा लक्ष्य रहेगा। यह तभी संभव होगा जब संगठन मजबूत होगा। पार्टी को मजबूत करना आज की आवश्यकता है। जैसी मेहनत चुनाव वाले साल में जरूरी होती है, वैसी ही मेहनत हर साल करने की आवश्यकता है।पटवारी ने कहा कि बाबा साहेब का संविधान खतरे में है। बाबासाहेब का अपमान बीजेपी की सोची-समझी साजिश के तहत हो रहा है। कांग्रेस ने देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश की उन्नति में भी हमारे नेताओं ने शहादत दी और इतिहास रचा। अब संविधान बचाने के लिए खून का आखिरी कतरा भी देने को कांग्रेस तैयार है।

भीड़ जुटाने का दिया टारगेट
 पटवारी ने जय बापू, जय भीम जय संविधान अभियान को सफल एवं प्रभावी बनाने जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, जिला प्रभारी सहप्रभारी और पदाधिकारियों को कार्यक्रम जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि 15 जनवरी के पूर्व जिला स्तर पर, 17 जनवरी तक ब्लाक स्तर पर, 21 जनवरी तक मण्डलों, सेक्टरों में बैठकें आयोजित कर सुनिश्चित करें कि महूं में होने वाले 27 जनवरी के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से 1 लाख कार्यकर्ता महूं पहुंचेंगे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि भाजपा में भेदभाव की नीति चल रही है। भाजपा का एक ही एजेंडा है जनता को भ्रमित कर संविधान के साथ छेडछाड़ करना। मध्यप्रदेश की सरकार दिल्ली से चल रही है। दलित, आदिवासी और पिछड़ा वर्ग के हितों को छीनने का काम भाजपा द्वारा किया जा रहा है।


हमारा संघर्ष विचारधारा का
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि बुनियादी तौर पर हमारा संघर्ष विचारधारा का है। बाबा साहेब ने हमें सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय, विचार की अभिव्यक्ति, विष्वास की अभिव्यक्ति, धर्म और उपासना की प्रतिष्ठा और गरिमा बनाये रखने के लिए संविधान का स्वरूप दिया। राजनीति में पांच सूत्र आवश्यक है संपर्क, संवाद, स्वभाव, समावेश और सम्मान। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में अजा-अजजा वर्ग की एक भी भर्तियां नहीं हुई, बैकलांग की भर्ती नहीं हुई। पहले अजा-अजजा वर्ग के लिए बजट अलग से होता था, वह समाप्त कर दिया गया है, उस बजट का पैसा मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के सम्मेलनों में खर्च किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed