फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Leader of opposition Umang Singhar spoke harshly, said- Chhindwara collector is BJP's slave, he should

Bhopal: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बिगड़े बोल, बोले- छिंदवाड़ा कलेक्टर बीजेपी का गुलाम, पहन ले RSS की चड्डी

Fri, 22 Aug 2025 09:35 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 22 Aug 2025 09:35 PM IST
सार


मध्य प्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने छिंदवाड़ा के कलेक्टर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर भाजपा का गुलाम है। अगर गुलाम है तो भाजपा और आरएसएस की चड्डी पहन लें। 



 

विज्ञापन
Bhopal: Leader of opposition Umang Singhar spoke harshly, said- Chhindwara collector is BJP's slave, he should
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश धार जिला कांग्रेस के नवागत अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने छिंदवाड़ा कलेक्टर को लेकर कहा कि छिंदवाड़ा कलेक्टर डरपोक है। भारतीय जनता पार्टी का गुलाम हैं। अगर गुलाम हैं, तो भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस की चड्डी पहन ले। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर उन्होने खुद शेयर किया है। 
विज्ञापन



कलेक्टर नहीं आया तो एक कुत्ता बुलाया 
उमंग सिंघार कहा कि छिंदवाड़ा कलेक्टर ज्ञापन लेने नहीं आया, तो मैंने एक कुत्ता बुलाया था। उसे छिंदवाड़ा कलेक्टर बनाया और उसे ज्ञापन सौंपा। आगे सिंघार ने कहा कि हमारी सरकार आएगी और जो कलेक्टर ऐसे दादागिरी करेगा, गुलामी करेगा, उसके साथ कांग्रेस सरकार क्या करेगी देख लेना।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में हुई बारिश, मलाजखंड में 1 इंच से ज्यादा मंडला में 1 इंच गिरा पानी
विज्ञापन
विज्ञापन



कलेक्टर पार्टीबाजी करेगा उसे बताएंगे
सिंघार ने कहा कि आप क्यों डर रहे हो, क्या हमारी सरकार नहीं आएगी? जरूर आएगी और जो दादागिरी करेगा उसके साथ कांग्रेस पार्टी क्या करेगी। मैं सभी आईएएस की बात नहीं कर रहा, लेकिन जो कलेक्टर और आईएएस पार्टीबाजी करेगा। तो फिर हम भी बताएंगे कि राम नाम सत्य भी होता है।

यह भी पढ़ें- 83 हजार स्कूलों में 29 अगस्त को बनेगी शाला प्रबंधन समितियां, दो साल का होगा कार्यकाल

 कलेक्टर पर इसलिए नाराज हुए कांग्रेस नेता
छिंदवाड़ा में 20 अगस्त को पूर्व सांसद नकुल नाथ ने खाद संकट और किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन किया था। इस प्रदर्शन में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कांग्रेस के कई सीनियर नेता शामिल हुए थे। कांग्रेस नेता कलेक्टर ऑफिस ज्ञापन देने पहुंचे तो कलेक्ट्रेट के बाहर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिए बुलाया। जब कलेक्टर नहीं आए तो नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक कुत्ते को बुलवाया और उसके गले में ज्ञापन बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed